Gayatri Jayanti 2022: गायत्री मंत्र के ये छोटे-छोटे उपाय दूर कर सकते हैं आपकी परेशानी, जानिए इसके फायदे

Published : Jun 08, 2022, 01:39 PM IST
Gayatri Jayanti 2022: गायत्री मंत्र के ये छोटे-छोटे उपाय दूर कर सकते हैं आपकी परेशानी, जानिए इसके फायदे

सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को वेदमाता गायत्री का जयंती (Gayatri Jayanti 2022) पर्व मनया जाता है। इस बार इस तिथि को लेकर विद्वानों में मतभेद है। शैव मत को मानने वाले गायत्री जयंती का पर्व 10 जून, शुक्रवार को मनाएंगे तो वैष्णव मत को मानने वाले ये पर्व 11 जून, शनिवार को मनाएंगे।  

उज्जैन. देवी गायत्री को वेदों की माता भी कहा जाता है। देवी गायत्री से संबंधित एक मंत्र भी है, जिसे गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) कहा जाता है। कई ग्रंथों में इसे महामंत्र भी कहा गया है। गायत्री मंत्र को जोड़कर और भी कई मंत्रों की रचना की गई है, जिससे अन्य देवता भी प्रसन्न होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, गायत्री मंत्र के जाप से पैसों की तंगी, नौकरी, बीमारी, बच्चों से जुड़ी समस्या आदि कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आगे जानिए गायत्री मंत्र और उससे होने वाले फायदों के बारे में...

ये है गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।
अर्थ- उस प्राणस्वरूप, दु:ख नाशक, सुख स्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देव स्वरूप परमात्मा को हम अन्तरात्मा में धारण करें। वह ईश्वर हमारी बुद्धि को सन्मार्ग पर प्रेरित करें।

ये हैं गायत्री मंत्र से होने वाले फायदे… (Gayatri Mantra Upay)
1.
गायत्री मंत्र के जाप से से कई फायदे होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप विधि-विधान से करवाना चाहिए या किसी योग्य ब्राह्मण से करवाना चाहिए। इससे उसकी सेहत में सुधार आ सकता है। 
2. अगर आप गरीबी से परेशान हैं तो भी गायत्री मंत्र से जाप से आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं।  धन लाभ की इच्छा के लिए देवी लक्ष्मी के सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करना फायदेमंद साबित होता है।
3. अगर बिजनेस में हानि हो रही है तो काफी मेहनत करने के बाद भी सफलता नही मिल पा रही है तो इसके परेशानी को दूर करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को पीले कपड़े पहनकर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी परेशानी जल्दी ही दूर हो सकती है।
4. अगर किसी विद्यार्थी का मन पढ़ाई में नहीं लगता को उसे रोज सुबह जल्दी उठकर गायत्री मंत्र का जाप विधि-विधान से करना चाहिए। इससे एकाग्रता बढ़ती है और याददाश्त भी तेज होती है।
5. अगर विवाह को लंबा समय हो गया है और संतान उत्पत्ति में बाधा आ रही हो तो किसी विद्वान से पूछकर रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप पति-पत्नी दोनों को करना चाहिए। इससे जल्दी ही संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान…
- गायत्री मंत्र का जाप करते समय मन स्थिर होना चाहिए। दूसरा कोई विचार मन में नहीं आना चाहिए। किसी सूती आसन पर बैठकर ही गायत्री मंत्र का जाप करें। गायत्री मंत्र का जाप सूर्योदय से दो घंटे पहले से लेकर सूर्यास्त से एक घंटे बाद तक किया जा सकता है।  
- गायत्री मंत्र का जाप करते समय शारीरिक अवस्था एकदम साफ होनी चाहिए यानी कपड़े आदि भी एकदम साफ होने चाहिए। अगर माला से गायत्री मंत्र का जाप करना चाहते हैं तो रुद्राक्ष की 108 मनकों वाली माला का उपयोग करें।  
- अगर आप स्वयं गायत्री मंत्र का जाप करने में असमर्थ हैं तो किसी योग्य ब्राह्मण से भी ये काम करवा सकते हैं। इससे भी पूरा फल मिलता है।


ये भी पढ़ें-

Gayatri Jayanti 2022: कब है गायत्री जयंती, क्यों मनाया जाता है ये पर्व? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


Ganga Mata ki kahani: गंगा ने क्यों किया राजा शांतनु से विवाह, क्यों अपने 7 पुत्रों को नदी में बहाया

Ganga Dussehra 2022: 10 दिनों तक मनाया जाता है गंगा दशहरा पर्व, घर की सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम