Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं इस तरह के पौधे, नहीं तो हंसता-खेलता परिवार हो सकता है बर्बाद

Published : Jul 20, 2022, 04:47 PM IST
Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं इस तरह के पौधे, नहीं तो हंसता-खेलता परिवार हो सकता है बर्बाद

सार

वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। घर के आंगन या टेरेस में पौधे लगाना भी इनमें से एक है। पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और इसके शुभ फल भी मिलते हैं।

उज्जैन. कुछ लोग जानकारी के अभाव में ऐसे पौधे (Vastu Tips For Plants) भी अपने घर में या आस-पास लगा लेते हैं जो निगेटिव एनर्जी फैलाते हैं। ऐसा करने से घर में रहने वाले लोगों पर इसका गलत असर होने लगता है और कई बार इसके परिणाम और भी बुरे होते हैं। इसलिए घर के गार्डन या आस-पास पौधे लगाने से पहले किसी वास्तु शास्त्री से सलाह जरूर लेनी चाहिए नहीं तो हंसती-खेलती जिंदगी बर्बाद हो सकती है। आगे जानिए घर में या अपने आस-पास किस तरह के पौधे नहीं लगाने चाहिए…

कांटेदार पौधे न लगाएं
कुछ लोग शो-पीस के रूप में अपने घर में कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस, नागफनी आदि लगा लेते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार इन पौधों से निगेटिव एनर्जी निकलती है जो धीरे-धीरे घर का सुख-चैन खत्म कर देती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुलाब के कांटेदार पौधे भी घर में लगाने से बचना चाहिए। और भी कई कांटेदार पौधे बाजार में शो-पीस के रूप में दिखाई देते हैं, लेकिन ऐसे पौधों को भी घर में रखने से बचें।

न लगाएं मेहंदी का पौधा
कुछ लोग अपने घर के आंगन में मेहंदी का पौधा बड़े शौक से लगाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे भी अशुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे की ओर निगेटिव शक्तियां जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। जैसे-जैसे ये पौधा बढ़ा होता जाता है निगेटिव शक्तियों का प्रभाव भी बढ़ने लगता है। ऐसी स्थिति में कई बार घर के किसी सदस्य पर इसका बहुत बुरा प्रभाव हो सकता है। इसलिए अपने घर के आस-पास कभ भी मेहंदी का पौधा न लगाएं।

अमरबेल भी न लगाएं
अमरबेल दिखने में भले ही सुंदर लगे लेकिन इसे घर में लगाने की भूल न करें। ये बेल बहुत तेजी से फैलती है और दूसरों पेड़-पौधों पर भी लिपटकर धीरे-धीरे उन पर कब्जा कर लेती है। इसलिए इसे निगेटिव पौधा माना गया है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर-परिवार के लोगों पर बुरा असर डाल सकता है।

नींबू भी घर में न लगाएं
कभी भी भूलकर घर के मुख्य दरवाजे या टेरेस पर नींबू का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे निगेटिव एनर्जी घर में प्रवेस कर सकती है। नींबू का पौधा घर से थोड़ी दूर लगा सकते हैं। नींबू को आँगन के बीचों बीच भी कभी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये ब्रह्मस्थान होता है। घर के आस-पास भी इसे लगाएं तो साथ में तुलसी भी रोप दें, जिससे इसकी निगेटिविटी खत्म हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बनेगा ये शुभ योग, गुड लक के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय


Hariyali Amavasya 2022 Date: कब मनाया जाएगा हरियाली अमावस्या पर्व, जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

शनि-सूर्य के आमने-सामने होने से बना अशुभ योग, देश-दुनिया में मचेगी उथल-पुथल, ये 3 उपाय बचा सकते हैं आपको
 

PREV

Recommended Stories

Unique Temple: इस त्रिशूल में छिपे हैं अनेक रहस्य, इसके आगे वैज्ञानिक भी फेल, जानें कहां है ये?
Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स