कुंडली में गुरु है अशुभ, तो गुरुवार को राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, चमक सकती है किस्मत

Published : Sep 08, 2019, 04:22 PM IST
कुंडली में गुरु है अशुभ, तो गुरुवार को राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, चमक सकती है किस्मत

सार

कुंडली में गुरू की स्थिति काफी महत्वपूर्ण होती है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, उन्हें किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है और जीवन में लगातार परेशानियां बनी रहती हैं।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को भाग्य और धर्म का कारक माना जाता है। इसीलिए कुंडली में गुरू की स्थिति काफी महत्वपूर्ण होती है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, उन्हें किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है और जीवन में लगातार परेशानियां बनी रहती हैं। हम आपको बता रहे हैं गुरुवार के लिए राशि अनुसार उपाय, जिनसे आपका बुरा समय दूर हो सकता है...

मेष - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
मेष राशि के लोग गुरुवार को लाल फल का दान करेंगे तो शुभ फल मिल सकते हैं।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष राशि के लोग गुरुवार को सफेद वस्त्रों का दान किसी गरीब को करेंगे तो श्रेष्ठ फल मिल सकते हैं।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
इस राशि के लोग किसी गरीब व्यक्ति को हरी सब्जियों का दान करें।

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि के लोग गुरुवार को किसी गरीब बच्चे को दूध का दान करें।

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वाले गुरुवार को लाल वस्त्र और गुड़ का दान का करें।

कन्या- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि के लोगों को मौसमी फलों का दान गुरुवार को करना चाहिए।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
ये लोग गुरुवार के केले का दान करेंगे तो शुभ फल मिल सकते हैं।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
वृश्चिक राशि के लोग गेहूं और गुड़ का दान का दान करेंगे तो शुभ रहेगा।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
धनु राशि के लोग गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और केले के पौधे की पूजा करें।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
इस राशि के लोग किसी गरीब को जूते-चप्पल का दान करें।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि के लोग किसी गरीब को काले कपड़े का दान करें।

मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि के लोग चने की दाल का दान करें।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश