Ashadha Amavasya 2022: 28 जून को राशि अनुसार करें ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां, घर आएगी सुख-समृद्धि

Published : Jun 28, 2022, 07:59 AM ISTUpdated : Jun 28, 2022, 08:08 AM IST
Ashadha Amavasya 2022: 28 जून को राशि अनुसार करें ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां, घर आएगी सुख-समृद्धि

सार

आज (28 जून, मंगलवार) आषाढ़ मास की अमावस्या है। इसे हलहारिणी अमावस्या (Halharini Amavasya 2022) कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इस अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। ये दिन किसानों के लिए उत्सव की तरह होता है।

उज्जैन. हलहारिणी अमावस्या (Halharini Amavasya 2022) पर किसान कृषि उपकरणों सहित मुख्य रूप से हल की पूजा करते हैं। इस अमावस्या को आषाढ़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण का विशेष महत्व होता है। पुरी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार इस तिथि पर राशि अनुसार कुछ विशेष चीजों का दान किया जाए तो परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए आषाढ़ अमावस्या पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए… 
 

मेष राशि: इस राशि के लोग लाल कपड़े में गेहूं और तिल बांधकर योग्य ब्राह्मण को दान करें। इससे इनकी मनोकामना जल्दी ही पूरी हो सकती है।

वृष राशि: इस राशि के लोग जरूरतमंदों को सूती कपड़ों का दान करें। साथ ही दूध और सफेद तिल का दान भी इन्हें करना चाहिए। इससे इन्हें शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

मिथुन राशि: इस राशि के लोग गाय को हरी घास खिलाएं और श्रद्धा के अनुसार गणेश मंदिर में अनाज व अन्य चीजें दान कर सकते हैं। इससे इन पर भगवान की कृपा बनी रहेगी।

कर्क राशि: इस राशि के लोग दूध से बनी मिठाइयां और सफेद कपड़ों का दान करें। शुभ फल पाने के लिए भगवान शिव को सफेद फूल भी चढ़ाएं। 

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। लाइफ में सुख-समृद्धि पाने के लिए इस राशि के लोग लाल कपड़े, कंबल या चादर का दान जरूरतमंद को करें।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों को हरे मूंग की दाल, अनाज, कांसे के बर्तन और हरे कपड़ों का दान करना चाहिए, इससे इनकी कामना पूरी हो सकती है।

तुला राशि: इस राशि वालों को किसी मंदिर में फल, रुई या घी का दान अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए। इससे इन्हें ग्रहों से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को लाल कपड़े, सोना, तांबा, केसर और कस्तूरी का दान करना चाहिए। 

धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। मनोकामना पूर्ति के लिए इस राशि के लोग किसी मंदिर में हल्दी, चने की दाल या पीले फलों का दान करें।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इन्हें कंबल और काले तिल का दान करने से शुभ फल मिल सकते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोगों को तेल, तिल, नीले-काले कपड़े, ऊनी कपड़े और लोहे का दान करना शुभ रहता है।

मीन राशि: इस राशि वालों को पीली फलों, धर्मग्रंथ, शहद, भूमि, दूध देने वाली गाय, पीला चंदन, पीले कपड़े का दान करना चाहिए।


ये भी पढ़ें...

Halharini Amavasya Ke Upay: पितृ दोष से हैं परेशान तो 28 जून को करें ये 6 उपाय, बचे रहेंगे संकटों से

Ashadh Amavasya 2022: 2 दिन रहेगी आषाढ़ मास की अमावस्या, जानिए किस दिन क्या करने से मिलेंगे शुभ फल?

Palmistry: किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली में होता M का निशान, ऐसी होती है इनकी लाइफ
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश