Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर को दें राशि अनुसार खास गिफ्ट, और भी ज्यादा मजबूत होगा आपका रिलेशन

वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2022) एक ऐसा दिन है जिसका इंतजार प्रेमियों के साथ-साथ न्यू वैडिंग कपल को भी रहता है। इस दिन प्रेमी और विवाहित जोड़े एक-दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर ये कहा जाए कि उपहार यानी गिफ्ट (Valentine's Day 2022 Gift) आपके प्रेम का प्रतीक माना जाता है तो गलत नही होगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 11, 2022 8:26 AM IST

उज्जैन. वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2022) के मौके पर दिया गया उपहार प्रेमियों और पति-पत्नी के प्यार को और अधिक मजूबत बनाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस मौके पर प्रेमी या पति अपने लव पार्टनर को उसकी राशि के अनुसार उपहार दें तो उनकी लव लाइफ में सदैव खुशहाली बनी रहती है और एक-दूसरे पर विश्वास भी बना रहता है। आगे जानिए इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने लव पार्टनर को क्या चीजें उपहार में दें सकते हैं…

मेष राशि
अगर आपकी प्रेमिका/पत्नी की राशि मेष है तो आप उनकी पसंद के कपड़े, ज्वैलरी, परफ्यूम आदि चीजें उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इससे आपके बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।

वृषभ राशि
प्रेमिका/पत्नी की राशि वृषभ है तो उन्हें लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दें। ऐसा करना शुभ और समृद्धिदायक रहेगा।

Latest Videos

मिथुन राशि
प्रेमिका/पत्नी की राशि मिथुन है तो साहित्यिक पुस्तकें, सोने की चेन या अन्य आभूषण अथवा पीली रंग की सजावती वस्तुएं और वस्त्र आदि उपहार में दे सकते हैं।

कर्क राशि
प्रेमिका/पत्नी की राशि कर्क है तो मोबाइल, लेपटॉप, आईपॉड, आदि उपहार दे सकते हैं। ब्लू या काले रंग की वस्तुएं या स्टेनलेस स्टील की वस्तुएं भी आप गिफ्ट में दे सकते हैं।

सिंह राशि
इस राशि की प्रेमिका/पत्नी हो तो पायल, बिछिया, ब्रेसलेट, पत्थर के बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी और पैर में पहनने के आभूषण आदि उपहार में दे सकते हैं।

कन्या राशि
प्रेमिका/पत्नी की राशि कन्या हो तो सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, कम्प्यूटर, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं।

तुला राशि
इस राशि के लोग अपनी तुलनात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं। इन्हें परफ्यूम ट्रेंडी पर्स, वॉच, या कोई गैजेट उपहार में दे सकते हैं। इससे ये खुश होते हैं।

धनु राशि
इस राशि की प्रेमिका/पत्नी को पन्ना से निर्मित आभूषण जैसे- कंगन, बाजूबंद आदि चीजें सकते हैं। इसके अलावा साड़ी व कॉस्मेटिक्स भी उपहार भी दे सकते हैं।

मकर राशि
अगर आपकी प्रेमिका/पत्नी की राशि मकर है तो उन्हें चांदी की बनी वस्तुएं, मोतियों का हार, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप के बने उपहार, आइसक्रीम, चॉकलेट्स उपहार में दे सकते हैं।

कुंभ राशि
इस राशि की प्रेमिका/पत्नी हो तो उन्हें सोने के आभूषण, माणिक, ताम्बे की कोई चीज, कोई बड़ा शोपीस, एंटीक वस्तु, लकड़ी के शो पीस या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।

मीन राशि
प्रेमिका/पत्नी की राशि मीन हो तो उन्हें हरे वस्त्र, पन्ने की अंगूठी, कमर में पहनने के आभूषण, गणेशजी की मूर्ति या फोटो उपहार में देना शुभ रहता है।


 

ये भी पढ़ें...

Valentine's Day 2022: एस्ट्रोलॉजी से जानिए, किन राशियों के लोग होते हैं मेड फॉर इच अदर, बनते हैं बेस्ट कपल


Jaya Ekadashi 2022: 12 फरवरी को भगवान विष्णु के साथ शनिदेव की भी करें पूजा, इन बातों का भी रखें ध्यान

Jaya Ekadashi 2022: इस बार 2 दिन रहेगी एकादशी तिथि, जानिए किस दिन करना चाहिए व्रत और पूजा?

Pradosh Vrat 2022: साल 2022 का पहला सोम प्रदोष 14 फरवरी को, इस दिन बन रहे हैं 5 शुभ योग एक साथ

13 फरवरी तक रहेगा सूर्य-शनि का योग, देश-दुनिया में हो सकते हैं अनचाहे बदलाव, इन 2 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Share this article
click me!

Latest Videos

Baba Siddiqui Murder: किस गैंग का हाथ, कौन थे शूटर? कब बनाया गया बाबा सिद्दीकी को निशाना
52 जासूसी उपग्रहों से चीन और पाकिस्तान  के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा भारत
घर लाया गया Baba Siddique का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए लगा लोगों का तांता
2013 का वो किस्सा जब Baba Siddique को जान गया था पूरा देश, वजह थे 2 खान । Salman Khan ।Shahrukh khan
कौन-कौन सी हैं वो 7 कंपनियां जिन्हें Ratan Tata ने जीरो से बना दिया हीरो