Hariyali Teej 2022 Upay: हरियाली तीज पर राशि अनुसार करें ये उपाय, मिलेगा वैवाहिक जीवन से जुड़ा हर सुख

Published : Jul 31, 2022, 09:11 AM IST
Hariyali Teej 2022 Upay: हरियाली तीज पर राशि अनुसार करें ये उपाय, मिलेगा वैवाहिक जीवन से जुड़ा हर सुख

सार

आज (31 जुलाई, रविवार) श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन हरियाली तीज (Hariyali Teej 2022)का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व महिलाओं के प्रिय त्योहारों में से एक है। इस दिन महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।

उज्जैन. इस बार हरियाली तीज का पर्व 31 जुलाई, रविवार को है। मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। कुंवारी कन्याएं भी ये व्रत मनचाहे जीवनसाथी पाने के लिए करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस दिन अगर राशि अनुसार, कुछ उपाय (Hariyali Teej 2022 Upay) किए जाएं तो वैवाहिक सुख से जुड़ी हर मनोकामना पूरी हो सकती है और किस्मत भी चमक सकती हैं। आगे जानिए हरियाली तीज पर आप राशि अनुसार कौन-से उपाय कर सकते हैं…

1. मेष राशि वाली महिलाएं हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की पूजा विधि-विधान से करें। इसके बाद शिवजी को सफेद और देवी पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं। पंचामृत का भोग लगाकर सभी को बांट दें। 
2. वृषभ राशि वाली महिलाएं देवी पार्वती को श्रृंगार की सामग्री जैसे चुनरी, चूड़ी, बिंदी, कुंकुम, हल्दी, मेहंदी आदि चीजें अर्पित करें। गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।
3. हरियाली तीज पर मिथुन राशि की महिलाएं देवी पार्वती को हल्दी और महादेव को सफेद चंदन चढ़ाएं। अपनी शक्ति के अनुसार केले का भोग लगाएं और बाद में इसे लोगों में बांट दें।
4. कर्क राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर माता पार्वती को हरसिंगार का इत्र शिवजी को बिल्वपत्र अर्पित करें। मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। ये प्रसाद पति-पत्नी एक-दूसरे के हाथ से खाएं।
5. सिंह राशि की महिलाएं शिव-पार्वती का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करें। इस दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।
6. हरियाली तीज पर कन्या राशि की महिलाएं अपने पति के साथ मिलकर रुद्राभिषेक करें। देवी को को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं। अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं।
7. तुला राशि की महिलाएं देवी पार्वती को लाल चुनरी और महादेव को सफेद वस्त्र अर्पित करें। भांग मिश्रित दूध का भोग लगाएं। 
8. वृश्चिक राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर चमेली का इत्र पानी में मिलाकर शिव-पार्वती का अभिषेक करें। देवी को हरी चूड़ी चढ़ाएं। दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
9. हरियाली तीज पर धनु राशि की महिलाएं शिव-पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। शिवजी को अपनी शक्ति के अनुसार चावल चढ़ाएं बाद में इसे किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में दान कर दें।
10. मकर राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर शिव-पार्वती के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और ऊं उमामहेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें। गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
11. कुंभ राशि की महिलाएं शिव-पार्वती का अभिषेक स्वच्छ जल से करें और गुलाब के फूल चढ़ाएं। इसके बाद अपनी शक्ति के अनुसार गेहूं अर्पित करें और बाद में इसे गरीबों को दान कर दें। 
12. मीन राशि वाले देवी पार्वती को पीले वस्त्र चढ़ाएँ और शिवजी को धतूरे के फूल। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ कर बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं। 

ये भी पढ़ें-

Hariyali Teej 2022: क्या वजह है कि महिलाएं हरियाली तीज पर हरी साड़ी और हरी चूड़ी पहनना पसंद करती हैं?

Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को शुभ योग में करें हरियाली तीज का व्रत, जानिए पूजा विधि व शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को हरियाली तीज व्रत में ध्यान रखें ये 3 बातें, तभी मिलेगा पूजा का पूरा फल
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम