धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 31 जुलाई, रविवार को है। इस पर्व पर मुख्य रूप से शिव-पार्वती की पूजा की जाती है।

उज्जैन. इस बार 31 जुलाई, रविवार को हरियाली तीज है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियां मनचाहा पति पाने के लिए। इस दिन महिलाएं किसी एक स्थान पर इकट्ठा होकर सावन के गीत गाती हैं, नाचती हैं और झूला झूलती हैं। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने के लिए कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। इन नियमों का पालन न किया जाए तो व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा। आगे जानिए इस व्रत से जुड़े नियमों के बारे में…

हरियाली तीज पर हरे रंग का है महत्व
परंपरा के अनुसार, हरियाली तीज के व्रत में हरे रंग का महत्व होता है। हरा रंग खुशहाली का प्रतीक है। ये रंग भगवान शिव और देवी पार्वती को भी अति प्रिय है। इस व्रत के दौरान महिलाओं को हरे रंग के कपड़े, चूड़ी, बिंदी आदि का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माता पार्वती को चढ़ाएं श्रंगार
हरियाली तीज पर देवी पार्वती की पूजा करते समय श्रंगार की सभी चीजें जैसे मेहंदी, हल्दी, कुमकुम, चुनरी, सिंदूर, फूल, माला आदि सभी चीजें चढ़ाएं। ये व्रत निर्जला रूप में रखा जाता है। यानी इस दिन महिलाएं कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं। इस प्रकार विधि-विधान से ये व्रत पूर्ण करना चाहिए, तभी इसका पूरा फल मिलता है।

जरुर सुनें व्रत की कथा
जो महिलाएं हरियाली तीज का व्रत करती हैं, उनके लिए इस व्रत की कथा सुनना जरूरी होता है। या फिर जो महिलाएं किसी कारणवश व्रत नहीं रख सकती, उन्हें भी इस व्रत की कथा कथा सुननी चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कथा स्वयं भी पढ़ सकते हैं या इसके लिए किसा योग्य ब्राह्मण को भी बुला सकते हैं।

ये काम भी बिल्कुल न करें
हरियाली तीज के व्रत में महिलाएं मन, वचन और कर्म से किसी को भी दुख न पहुंचाएं। यानी के विरुद्ध मन में बुरे विचार न लाएं, किसी को गलत न बोलें और न कोई ऐसा काम करें, जिससे किसी को दुख हो। इस तरह हरियाली तीज व्रत में महिलाओं को इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। 

ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: सावन में किसी भी रात करें 10 रुपए का ये छोटा-सा उपाय, इससे कंगाल भी बन सकता है धनवान


Nagpanchami 2022: किस ऋषि का नाम लेने से डरकर भाग जाते हैं सांप, क्या है उनके और सांपों के बीच कनेक्शन?

Sawan 2022: सावन में करें ये छोटा-सा उपाय, घर बैठे मिल जाएगा 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का फल