ज्योतिष ग्रंथों में बताए गए हैं धन लाभ के कई उपाय, करें देवी लक्ष्मी की पूजा

धर्म ग्रंथों में महालक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि इनकी कृपा से ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय पुराणों में बताए गए हैं।

rohan salodkar | Published : Jul 4, 2019 8:05 AM IST / Updated: Jul 11 2019, 11:05 AM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में महालक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि इनकी कृपा से ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।देवीलक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय पुराणों में बताए गए हैं। इसके अलावा ज्योतिषीय ग्रंथों में भी कुछ खास उपाय बताए गए हैं। इनको करने से धन लाभ होने की संभावनाएं अधिक हो जाती है।

ज्योतिष के अनुसार, लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए जोउपाय किए जाते हैं उनके प्रभाव से रुका हुआ पैसा मिल जाता है। सेविंग और इनकम बढ़ती है। वहीं लेन-देन और निवेश में भी फायदामिलने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं...

Latest Videos


1. रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। कमलका फूल न मिल पाए तो कोई भी पीला फूल या गुलाब भी चढ़ा सकते हैं।


2. प्रतिदिन स्नान करने के बाद देवी लक्ष्मी के चित्र के सामने गाय के घी का दीपक लगाएं और लक्ष्मी द्वादशनाम स्त्रोत का पाठ करेंइसके साथ ही लक्ष्मी जी की मूर्ति या तस्वीर पर केसर और चंदन मिलाकर तिलक लगाएं। बचे हुए केसर-चंदन से अपने ही ललाट परतिलक लगाएं। ऐसा करने से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।


3. धर्म ग्रंथों में शंख को देवी लक्ष्मी का भाई बताया गया है। इसलिए अपने घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख स्थापित करें और रोज इसकीपूजा करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


4. एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है। इस दिन विष्णुजी के साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करें औरशंख में गाय के दूध लेकर अभिषेक करें ये भी धन प्राप्ति का आसान उपाय है।


5. गुरुवार को सुबह जल्दी उठकर नहाएं और पीले कपड़े पहनें। मुंह जुठा न करें यानी कुछ न खाएं। इसके बाद  किसी लक्ष्मी मंदिर मेंअनाज का दान करें और बाद में इसे गरीबों में बांट दें। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Share this article
click me!

Latest Videos

आगे-पीछे पुलिस करती रही एस्कॉर्ट, उप मुख्यमंत्री का बेटा बनाता रहा रील-Video Viral
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!