फेंगशुई में इस पौधे को माना गया है सौभाग्य और उम्र बढ़ाने वाला, इससे दूर होती है निगेटिविटी

फेंगशुई में वास्तु दोष दूर करने के लिए कुछ विशेष प्रकार के पेड़-पौधों को बड़ा कारगर माना गया है। घर या ऑफिस पर ऐसे पौधे लगाने से निगिटेविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 8, 2021 4:11 AM IST / Updated: Jun 08 2021, 01:35 PM IST

उज्जैन. फेंगशुई में बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वहीं यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः इसे घर में लगाना चाहिए। आगे जानिए इससे जुड़ी खास टिप्स…

1. बांस का पौधा वहां लगाना चाहिए जहां पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हों। बांस के पौधे को पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल ठीक रहता है।
2. हरे बांस का पौधा घर या ऑफिस में जहां भी रखा जाता है, वहां क्लेश नहीं होता है।
3. फेंगशुई के अनुसार बांस को घर या दफ्तर में रखने से समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
4. घर में आर्थिक सम्पंन्नता और सुख-शांति के लिए बांस के पौधे को रखने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा होती है।
5. जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा। फेंगशुई के अनुसार बांस के छह डंठल धन को आकर्षित करते हैं।
6. पति-पत्नी के बीच में मधुर संबंध बनाए रखने के लिए लाल रिबन में लपेट कर दो बांस के डंठल का प्रयोग शुभ माना गया है। इसे कांच के पात्र में जल भरकर कर पूर्व, पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखें। लेकिन ध्यान रखें कि ये सूखने न पाएं ,यदि ऐसा हो तो इन्हें हटा कर दूसरे रख लें।  
7. पढ़ाई में अच्छी उपलब्धि, रचनात्मकता और लेखन के लिए बांस के बंच का प्रयोग किया जाना शुभ होता है। बच्चों के स्टडी रूम में चार बांस के छोटे पौधों को लगाना चाहिए।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

टिप्स: घर के दरवाजे पर रखा डोर मेट भी होता है खास, जानिए किस रंग और आकार का होना चाहिए ये

फेंगशुई टिप्स: नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में ग्रोथ के लिए करें क्रिस्टल बॉल के ये आसान उपाय

रखेंगे इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान तो खत्म हो सकती है घर की निगेटिव एनर्जी

वास्तु टिप्स: घर में किस स्थान पर दर्पण लगाने से दूर हो सकती हैं पैसों से जुड़ी परेशानी?

रात में बार-बार खुलती हैं नींद तो ये वास्तु दोष हो सकते हैं इसका कारण, ध्यान रखें ये बातें

Share this article
click me!