शनि जयंती: इन 5 राशियों पर है शनि की टेढ़ी नजर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये आसान उपाय

Published : Jun 08, 2021, 09:25 AM ISTUpdated : Jun 08, 2021, 01:19 PM IST
शनि जयंती: इन 5 राशियों पर है शनि की टेढ़ी नजर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये आसान उपाय

सार

ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार ये पर्व 10 जून, गुरुवार को है। जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती, ढैया, महादशा और अंतर्दशा चल रही हो वे इस दिन शनिदेव की पूजा व अन्य उपाय करें और शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करें तो उसकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

उज्जैन. ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार ये पर्व 10 जून, गुरुवार को है। जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती, ढैया, महादशा और अंतर्दशा चल रही हो वे इस दिन शनिदेव की पूजा व अन्य उपाय करें और शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करें तो उसकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। आगे जानिए शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय…

इन राशियों पर शनि की नजर
इस समय शनि का गोचर स्वराशि मकर में चल रहा है। धनु राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम ढय्या, मकर पर द्वितीय और कुंभ राशि पर प्रथम ढय्या चल रहा है। इसके अलावा लघुकल्याणी ढय्या मिथुन और तुला राशि पर चल रहा है। इसलिए इन पांचों राशि के लोगों को शनि की शांति के विशेष प्रयास करने चाहिए।

उपाय
1.
धनु, मकर, कुंभ, मिथुन और तुला राशि वाले लोग शनि जयंती पर शनिदेव का तिल के तेल से अभिषेक करें या पंडित से करवाएं। इसके बाद शनि शांति मंत्रों से हवन करवाएं।
2. गरीबों, दिव्यांगों, अनाथों को भोजन करवाएं। शनि मंत्र ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का आप करते हुए पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करें।
3. पीपल के पेड़ में मीठा दूध अर्पित करें और उसके नीचे बैठकर शनि स्तवराज का पाठ करें।
4. शनि अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा या हनुमान बाहु अष्टक का पाठ करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
5. काले घोड़े की नाल से अंगूठी बनावाकर शनि जयंती पर धारण करें। ये उपाय किसी ज्योतिषी से पूछकर करें।
6. शनि जयंती पर नीलम रत्न किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर धारण करें।
7. अन्य राशि के लोग भी शनिदेव का पूजन, अभिषेक अपनी इच्छित कामना की पूर्ति के लिए करें। शनि मंत्रों का जाप करके यथाशक्ति गरीबों को भोजन करवाएं, वस्त्र भेंट करें।

शनि के बारे में ये भी पढ़ें

शनि जयंती: शनिदेव की नजर को क्यों मानते हैं अशुभ और क्यों इनकी चाल है धीमी?

शनि जयंती: पेड़-पौधों के ये छोटे-छोटे उपाय करने से भी बच सकते हैं शनिदेव के प्रकोप से

शनि जयंती 10 जून को, जानिए क्या होता है जब किसी पर पड़ती है शनि की टेढ़ी नजर

कुंडली के प्रथम भाव में हो वक्री शनि तो बनाता है धनवान, जानिए अन्य किस भाव में क्या असर डालता है?

किसी राशि पर कब शुरू होती है शनि की साढ़ेसाती, वर्तमान में किन राशियों पर है इसका प्रभाव?


 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 7 दिसंबर 2025: 2 ग्रह बदलेंगे राशि, बनेंगे 4 शुभ योग, जानें राहुकाल का समय
Unique Temple: इस त्रिशूल में छिपे हैं अनेक रहस्य, इसके आगे वैज्ञानिक भी फेल, जानें कहां है ये?