ज्येष्ठ अमावस्या पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ योग, इस दिन पौधे लगाने से प्रसन्न होते हैं पितृ

Published : Jun 07, 2021, 10:42 AM IST
ज्येष्ठ अमावस्या पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ योग, इस दिन पौधे लगाने से प्रसन्न होते हैं पितृ

सार

ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार ये पर्व 10 जून, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन पीपल में जल चढ़ाने और इसकी पूजा करने से शनि दोष में राहत मिलती है।

उज्जैन. ग्रंथों में बताया गया है कि अमावस्या पर पेड़-पौधे भी लगाने चाहिए। ऐसा करने से पितृ भी संतुष्ट होते हैं। क्योंकि अमावस्या पितरों की तिथि मानी गई है। ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर राशि अनुसार पेड़-पौधे लगाने से कई तरह के दोष खत्म हो जाते हैं और पुण्य मिलता है।

रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में पौधारोपण
10 जून, गुरुवार को अमावस्या तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक पेड़-पौधे लगाने के लिए रोहिणी नक्षत्र को शुभ माना जाता है। इसलिए शुभ वार और नक्षत्र के संयोग में पेड़-पौधे लगाना चाहिए। अग्निपुराण में पौधारोपण को एक पवित्र मांगलिक समारोह के रूप में बताया गया है। ग्रंथों में बताया गया है कि बहुत अच्छी मिट्टी और खाद के साथ शुभ मुहूर्त में पौधारोपण किया जाना चाहिए।

राशि अनुसार लगा सकते हैं ये पौधे…
1. मेष:
आंवला, गुलहड़, खादिर, ढाक या खैर।
2. वृष : गुलहड़, जामुन, खैर या गूलर।
3. मिथुन : खैर, शीशम, बांस या अपामार्ग
4. कर्क : बांस, पीपल, नागकेसर और पलाश।
5. सिंह : बरगद, पलाश, पाकड़ और आंक।
6. कन्या : पाकड़, अपामार्ग रीठा, बेल और दुर्वा।
7. तुला : बेल, अर्जुन, कटैया, बकुल या गूलर।
8. वृश्चिक : कटैया, नीम, मौलश्री, चीर या खादिर।
9. धनु : पीपल, केला, शाल, अशोक या कटहल ।
10. मकर : शमी, किकर, आक या कटहल।
11. कुंभ : शमी, कुशा, कदंब या आम।
12. मीन : आम, पीपल, नीम, महुआ और कुश।

शनि के बारे में ये भी पढ़ें

शनि जयंती: शनिदेव की नजर को क्यों मानते हैं अशुभ और क्यों इनकी चाल है धीमी?

शनि जयंती: पेड़-पौधों के ये छोटे-छोटे उपाय करने से भी बच सकते हैं शनिदेव के प्रकोप से

शनि जयंती 10 जून को, जानिए क्या होता है जब किसी पर पड़ती है शनि की टेढ़ी नजर

कुंडली के प्रथम भाव में हो वक्री शनि तो बनाता है धनवान, जानिए अन्य किस भाव में क्या असर डालता है?

किसी राशि पर कब शुरू होती है शनि की साढ़ेसाती, वर्तमान में किन राशियों पर है इसका प्रभाव?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज