Janmashtami 2022 Mantra: जन्माष्टमी पर करें इन 7 मंत्रों का जाप, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट

Janmashtami 2022 Mantra: इस बार पंचांग भेद के कारण जन्माष्टमी पर्व 18 व 19 अगस्त को यानी 2 दिन मनाया जाएगा। इस दिन कृष्ण मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है और कई विशेष आयोजन भी किए जाते हैं।

Manish Meharele | Published : Aug 18, 2022 4:07 AM IST / Updated: Aug 18 2022, 09:38 AM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण सोलह कलाओं से युक्त विष्णुजी के संपूर्ण अवतार हैं। श्रीकृष्ण की भक्ति भोग, सुख, मोक्ष प्रदान करने वाली है। इस बार कृष्ण जन्मोत्सव (Janmashtami 2022) 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसा पंचांग भेद होने के कारण होगा। ज्योतिष शास्त्र में भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। जन्माष्टमी पर कृष्ण मंत्रों (Janmashtami 2022 Mantra) का जाप करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। आगे जानिए जन्माष्टमी पर आप कौन-से मंत्रों का जाप कर सकते हैं…

मंत्र- कृं कृष्णाय नम:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से संसार के सभी सुख प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही व्यक्ति की प्रतिष्ठा और आकर्षण में वृद्धि होती है।

Latest Videos

मंत्र- ऊं देवकीनंदनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात
यह कृष्ण गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का नियमित जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही हर मनोकामना भी पूरी होती है।

मंत्र- ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा:
ये एक विशेष मंत्र है। इसे सिद्ध करने के लिए रोज इसका जाप करना चाहिए। इसका प्रारंभ जन्माष्टमी से करें तो और भी शुभ रहता है। ये मंत्र सिद्ध हो जाए तो हर काम में सिद्धि मिलने लगती है।

मंत्र- क्लीं कृष्णाय नम:
ये मंत्र सवा लाख जाप करने से सिद्ध हो जाता है। इस मंत्र के जाप से संसार में ऐसा कोई सुख नहीं जो आपको नहीं मिल सकता।

मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: 
इस मंत्र का जाप नियमित रूप से किया जाए तो मोक्ष की प्राप्ति होती है यानी आत्म जन्म-मरण के बंधनों से मुक्त हो जाती है और व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है।

मंत्र- गोकुल नाथाय नमः
इस  मंत्र का जाप करने से आपका बुरे से बुरा समय भी टल सकता है और हर संकट से आपकी रक्षा हो सकती है।

मंत्र - ऊं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।
जब भी आप किसी बड़े संकट में फंसे हो तो इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। कुछ ही समय में आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी। ये बहुत ही अचूक मंत्र है।


ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2022: राशि अनुसार ये उपाय दूर करेंगे आपका हर संकट, मिलेंगे ग्रहों के शुभ फल भी


Janmashtami 2022 date and time: 18 अगस्त को मना रहे हैं जन्माष्टमी तो जानिए मुहूर्त, पूजा विधि व अन्य बातें

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 खास चीज, धन लाभ के साथ-साथ जो चाहेंगे वो मिलेगा!
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार