MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Janmashtami 2022: राशि अनुसार ये उपाय दूर करेंगे आपका हर संकट, मिलेंगे ग्रहों के शुभ फल भी

Janmashtami 2022: राशि अनुसार ये उपाय दूर करेंगे आपका हर संकट, मिलेंगे ग्रहों के शुभ फल भी

krishna janmashtami: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव  मनाया जाता है। पंचांग भेद के कारण इस बार ये पर्व 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से हर परेशानी दूर हो सकती है, साथ ही ऐसी कोई मनोकामना नहीं जो पूरी न हो सके। भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन है भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस दिन अगर राशि अनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं तो भक्तों की हर मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आगे जानिए जन्माष्टमी पर आप राशि अनुसार कौन-से उपाय करें…

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 18 2022, 08:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़े से करें और बाद में माखन मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से इनकी हर कामना पूरी हो सकती है।
 

212

इस राशि का स्वामी शुक्र है। ये लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को गाय के दूध का भोग लगाएं। संभव हो तो दूध से बनी किसी मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं। इस उपाय से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

312

इस राशि का स्वामी बुध है, ये बुद्धि और वाणी का स्वामी है। इस राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण का चंदन से तिलक करें और पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण) का भोग लगाएं। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

412

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण का जन्माष्टमी के मौके पर सफेद वस्त्र से श्रृंगार करें और केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं। इसके इनके रुके हुए कामों में गति आ सकती है।
 

512

इस राशि का स्वामी सूर्य है। जन्माष्टमी पर इस राशि के लोगों को बाल गोपाल का श्रृंगार सुनहरी रंग के कपड़ों से करना चाहिए। इसके बाद अष्टगंध का तिलक लगाएं और गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाएं। 
 

612

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। जन्माष्टमी पर इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्रों से सजाएं। इसके बाद उन्हें मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इन्हें बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं।
 

712

इस राशि का स्वामी शुक्र है, जो सुख-संपत्ति दाता है। जन्माष्टमी पर इस राशि के लोग कान्हा को गुलाबी रंग के वस्त्रों से सजाएं और गाय के शुद्ध घी का भोग लगाएं। इससे इनके बुरे दिन दूर हो सकते हैं। 
 

812

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस जन्माष्टमी इस राशि के लोग श्रीकृष्ण को लाल वस्त्र पहनाएं और साथ ही उन्हें भोग में लाल रंग के फल जैसे सेवफल या अनार अर्पित करें। इससे इनकी मनोकामना जरूरी पूरी होगी।

912

इस राशि का स्वामी गुरु है, जो धर्म का कारक है। इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं और इसके बाद भी पीले फल जैसे केले अथवा केसर से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

1012

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को बाल गोपाल का श्रृंगार नीले वस्त्रों से करना चाहिए और फटे हुए दूध से बनी मिठाई जैसे रसगुल्ले का भोग लगाएं। ऐसा करने से इन्हें शनि ग्रह से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं।

1112

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को नीले रंग का वस्त्र पहनाएं और शुद्ध घी से बने हलवे का भोग लगाएं। ये उपाय करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
 

1212

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को केसरिया रंग के वस्त्र अर्पित करें और फिर भोग में बेसन से बनी मिठाई जैसे मोहन थाल चढ़ाएं। इससे इनके संकट टल सकते हैं। 


ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2022 date and time: 18 अगस्त को मना रहे हैं जन्माष्टमी तो जानिए मुहूर्त, पूजा विधि व अन्य बातें



Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 खास चीज, धन लाभ के साथ-साथ जो चाहेंगे वो मिलेगा!

Janmashtami 2022: सोमनाथ के जिन बेशकीमती दरवाजों को लूटा गजनवी ने, वो आज इस मंदिर की बढ़ा रहे शोभा
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
जन्माष्टमी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved