Jaya Ekadashi 2022: 12 फरवरी को भगवान विष्णु के साथ शनिदेव की पूजा करने से मिलेंगे शुभ फल, जानिए खास बातें

आज यानी 12 फरवरी, शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे जया, अजा और भीष्म एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2022 12:44 PM IST / Updated: Feb 12 2022, 08:51 AM IST

उज्जैन. जया एकादशी 12 फरवरी, शनिवार को है। एकादशी और शनिवार का योग होने से इस दिन विष्णु जी के साथ ही शनिदेव के लिए भी विशेष पूजा-पाठ जरूर करें। इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी आपको प्राप्त हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जया एकादशी पर किए गए व्रत-उपासना से सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और भगवान की कृपा से जीवन में सुख-शांति आती है। इस एकादशी पर विष्णु जी की पूजा में तिल का उपयोग जरूर करें। आगे जानिए इस दिन क्या करें…

1. जया एकादशी पर सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु के सामने व्रत और पूजा करने का संकल्प लें।
2. विष्णु पूजन में सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। गणेश जी को स्नान कराएं। वस्त्र, हार-फूल अर्पित करें। तिलक लगाएं। दूर्वा चढ़ाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। इसके बाद विष्णु जी की पूजा शुरू करें।
3. विष्णु जी और महालक्ष्मी की मूर्तियां स्थापित करें। जल चढ़ाएं। दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और भगवान का अभिषेक करें। इसके बाद फिर से जल अर्पित करें। भगवान को पीले चमकीले वस्त्र अर्पित करें। हार-फूल पहनाएं। तिलक लगाएं। इत्र और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाएं।
4. तुलसी के साथ मिठाई का भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। पूजा में ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। पूजा के अंत में भगवान से पूजा में हुई जानी-अनजानी भूल के लिए क्षमा मांगे। इसके बाद घर के लोगों को प्रसाद वितरीत करें और खुद भी ग्रहण करें।
5. शनिवार को शनि देव के लिए भी विशेष पूजा जरूर करें। शनि मंत्र ऊँ शं शनैश्चराय नम: का जाप करें। तिल के तेल का दीपक जलाएं। काले तिल अर्पित करें। जरूरतमंद लोगों को काले तिल और तेल दान करें। काले कंबल का दान करें।

 

ये भी पढ़ें...

Pradosh Vrat 2022: साल 2022 का पहला सोम प्रदोष 14 फरवरी को, इस दिन बन रहे हैं 5 शुभ योग एक साथ


Jaya Ekadashi 2022: इस बार 2 दिन रहेगी एकादशी तिथि, जानिए किस दिन करना चाहिए व्रत और पूजा?

13 फरवरी तक रहेगा सूर्य-शनि का योग, देश-दुनिया में हो सकते हैं अनचाहे बदलाव, इन 2 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Latest Videos

18 फरवरी को शनि करेगा नक्षत्र परिवर्तन, सबसे ज्यादा इन 4 राशि वालों को होगा फायदा
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Baba Siddqui की मौत की खबर सुन बॉलीवुड शॉक्ड, कौन-कौन पहुंचा अस्पताल
Baba Siddique का शव देख रो पड़े Salman Khan, लीलावती अस्पताल के बाहर लोगों का तांता
पुलिस वाले गेट पे खड़े होइके लाठी चार्ज कई देहन..Durga Visarjan के दौरान योगी राज में बवाल
Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना
Baba Siddique Death : Salman Khan से करीबी तो नहीं सिद्दीकी की मौत की वजह? | Lawrence Bishnoi