July 2022 Festival Calendar: जुलाई 2022 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानिए पूरी डिटेल

July 2022 Festival calendar: साल 2022 का छठा महीना जून खत्म होने वाला है और सातवां महीना जुलाई शुरू होने वाला है। ये महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने में कई प्रमुख तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही इसी महीने में श्रावण मास की शुरूआत भी होगी, जिसे बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है और ये महीना चातुर्मास में से एक भी है।

Manish Meharele | Published : Jun 22, 2022 8:04 AM IST

उज्जैन. जुलाई 2022 में आषाढ़ मास गुप्त नवरात्रि मनाई जाएगी, वहीं पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा भी निकलेगी। इसके अलावा जुलाई में गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। हरियाली अमावस्या और हरियाली तीज जैसे महिला प्रधान त्योहार भी इसी महीने में आएंगे। जुलाई में ही देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु सृष्टि का भार शिवजी को सौंपकर विश्राम के लिए जाएंगे। इन सबके अलावा भी जुलाई 2022 में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे, जिनकी जानकारी इस प्रकार है…

जानिए जुलाई में कब कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा 
01 जुलाई, शुक्रवार: जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ
03 जुलाई, रविवार: विनायक चतुर्थी व्रत
05 जुलाई, मंगलवार: स्कंद षष्ठी
06 जुलाई, बुधवार: वैवस्वत पूजा
08 जुलाई, शुक्रवार: भड़ली नवमी
09 जुलाई, मंगलवार: आशा दशमी
10 जुलाई, रविवार: देवशयनी एकादशी, वासुदेव द्वादशी, चातुर्मास का प्रारंभ
11 जुलाई, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी, विजया पार्वती व्रत
13 जुलाई, बुधवार: गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा
14 जुलाई, गुरुवार: श्रावण मास आरंभ
16 जुलाई, शनिवार: गणेश चतुर्थी व्रत
19 और 26 जुलाई, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई, रविवार: कामिका एकादशी
25 जुलाई, सोमवार: प्रदोष व्रत
28 जुलाई, गुरुवार: हरियाली अमावस्या
31 जुलाई, रविवार: हरियाली तीज

भगवान विष्णु करेंगे विश्राम, शुरू होगा चातुर्मास
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर सृष्टि का भार शिवजी को सौंप कर विश्राम के लिए चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास शुरू हो जाता है। इस बार देवशयनी एकादशी 10 जुलाई को है। चातुर्मास के 4 महीनों में विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते। इस चार महीने में तीज-त्योहार मनाने की पंरपरा है।

Latest Videos

गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को
आषाढ़ मास की पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। ये तिथि बहुत ही खास होती है क्योंकि इस दिन गुरुओं की पूजा विशेष रूप से की जाती है। कुछ स्थानों पर इसे भैरव पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन सभी लोग अपने-अपने कुलभैरव की पूजा करते हैं।

14 जुलाई से शुरू होगा श्रावण मास
श्रावण यानी सावन को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है। ये हिंदू पंचांग का पांचवां महीना होता है। इस महीने में और भी कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से अधिकांश महिला प्रधान होते हैं जैसे हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज आदि। इस महीने के अंत में यानी पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें-

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि के पहले दिन बन रहे हैं 4 शुभ योग, जानिए कब से कब तक मनाया जाएगा ये पर्व?

 

Ashadha Gupt Navratri 2022: कब से शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, क्यों इतने खास होते हैं ये 9 दिन?

Ashadh Amavasya 2022: कब है आषाढ़ मास की अमावस्या, क्यों मानते हैं इसे इतनी खास? जानिए महत्व

 

Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ