अशुभ फल दे रहा है केतु तो करें ये 6 उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

Published : Dec 20, 2019, 09:27 AM IST
अशुभ फल दे रहा है केतु तो करें ये 6 उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

सार

जब किसी की कुंडली में केतु अशुभ स्थान पर होता है तो उस व्यक्ति के जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं होता। उसे बुरी आदतें लग जाती हैं, जिसके कारण उसके मान-सम्मान में भी कमी आती है और जमा पूंजी का भी नाश होता है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिन्हें करने से केतु के अशुभ प्रभाव में कमी आ सकती है।

1. हर महीने के कृष्ण पक्ष में रोज शाम को एक कटोरी पके हुए चावल लेकर उस पर मीठा दही व काले तिल डालकर पीपल के नीचे रखें।
2. केतु दोष का प्रभाव कम करने के लिए महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को व्रत रखें व ऊं क्लां क्लीं क्लूं सः केतवे नमः का जाप करें।
3. रोज भैरव महाराज की उपासना करें। भैरव मंदिर में केले के पत्ते पर चावल का भोग लगाएं। शाम को सरसो के तेल का दीपक भी लगाएं।
4. रोज शाम को गाय के घी का दीपक तुलसी के पौधे के समाने लगाएं। इससे भी केतु दोष के प्रभाव में कमी आती है।
5. किसी रविवार को 9 कन्याओं को अपने घर पर बुलाएं और मीठा दही खिलाएं। साथ ही कुछ उपहार भी दें तो अच्छा रहेगा।
6. हमेशा अपने पास हरे रंग का रूमाल रखें। बरफी के 4 टुकड़े बहते पानी में बहाएं। इससे भी केतु दोष के कुप्रभाव में कमी आती है।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम