तंत्र और ज्योतिष उपायों में काम आता है एकाक्षी नारियल, इसे घर में रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि

Published : Jun 26, 2021, 08:48 AM ISTUpdated : Jun 26, 2021, 11:02 AM IST
तंत्र और ज्योतिष उपायों में काम आता है एकाक्षी नारियल, इसे घर में रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि

सार

हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है। हर शुभ काम में नारियल का उपयोग जरूर होता है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। नारियल के भी कई रूप होते हैं, इन्हीं में से एक है एकाक्षी नारियल।

उज्जैन. एकाक्षी नारियल नारियल बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसी मान्यता है कि एकाक्षी नारियल को घर में रखने से धन-धान्य की कमी नहीं होती और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आगे जानिए एकाक्षी नारियल से जुड़ी खास बातें…

कैसा होता है एकाक्षी नारियल?
नारियल की जटा हटाने पर नीचे की ओर उसमें तीन छिद्र दिखाई देते हैं। इन तीन छिद्रों में से दो को आंख और एक को नारियल का मुख कहा जाता है। ऐसे नारियल में तीन खड़ी रेखाएं भी दिखाई देती हैं, लेकिन एकाक्षी नारियल में केवल दो छिद्र होते हैं जिनमें से एक मुख और एक आंख होता है। यह आकार में काफी छोटा होता है और इसमें दो रेखाएं होती हैं। यही एकाक्षी नारियल होता है।

एकाक्षी नारियल के लाभ
1.
एकाक्षी नारियल पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर करता है। यह जिस घर में होता है वहां सुख-संपदा भरपूर रहती है।
2. यह नारियल दांपत्य सुख प्रदाता कहा गया है। जिस घर में होता है वहां पति-पत्नी में प्रेम बना रहता है।
3. एकाक्षी नारियल नवग्रहों की पीड़ा से मुक्ति दिलाता है। कुंडली में बने ग्रह दोष दूर करता है।
4. व्यापारिक कार्यों या नौकरी में कोई बाधा आ रही हो तो एकाक्षी नारियल का पूजन स्थापना करने से बाधा दूर होती है।
5. एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर किसी के द्वारा नुकसान पहुंचाने के लिए की गई तंत्र क्रियाओं को प्रभाव नहीं होता।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

भौतिक सुख-सुविधा और विलासिता का कारक है शुक्र ग्रह, कुंडली में कमजोर हो ये ग्रह तो करें ये उपाय

परिवार के लोग बार-बार होते हैं बीमार तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय

सफेद हकीक पहनने से दूर होता है चंद्रमा का दोष, इससे मन शांत और नियंत्रित रहता है

त्वचा से संबंधित रोगों से परेशान हैं तो हर बुधवार को इस विधि से करें भगवान श्रीगणेश की पूजा

लगातार आ रही हैं परेशानियां तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय, मिल सकती है राहत

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम