घर में रोज सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा क्यों, क्या होते हैं इसके फायदे?

Published : Oct 02, 2020, 02:04 PM IST
घर में रोज सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा क्यों, क्या होते हैं इसके फायदे?

सार

अधिकतर लोग घर में रोज विधिवत पूजा नहीं कर पाते हैं, लेकिन सुबह-शाम दीपक जरूर जलाते हैं। भगवान के सामने दीपक जलाने से भी भगवान की कृपा मिल सकती है। घी या तेल का दीपक जलाने से धार्मिक लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

उज्जैन. अधिकतर लोग घर में रोज विधिवत पूजा नहीं कर पाते हैं, लेकिन सुबह-शाम दीपक जरूर जलाते हैं। भगवान के सामने दीपक जलाने से भी भगवान की कृपा मिल सकती है। घी या तेल का दीपक जलाने से धार्मिक लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार दीपक जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं। जानिए दीपक से जुड़ी ये खास बातें...

1. नियमित रूप से दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ग्रंथों के अनुसार, रोज शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
2. पूजा करते समय घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर रखना चाहिए।
3. दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाना चाहिए। घी के दीपक के लिए सफेद रुई की बत्ती उपयोग किया जाना चाहिए। जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती श्रेष्ठ बताई गई है।
4. पूजन में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए। धार्मिक कार्यों में खंडित सामग्री शुभ नहीं मानी जाती है। दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए-
शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्।
शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।

इस मंत्र का सरल अर्थ यह है कि शुभ और कल्याण करने वाली, आरोग्य और धन संपदा देने वाली, शत्रु बुद्धि का विनाश करने वाली दीपक की ज्योति को नमस्कार है।

5. शास्त्रों की मान्यता है कि मंत्र जाप के साथ दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। साथ ही, शत्रुओं की बुद्धि का विनाश होता है।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश