भौतिक सुख-सुविधा और विलासिता का कारक है शुक्र ग्रह, कुंडली में कमजोर हो ये ग्रह तो करें ये उपाय

Published : Jun 23, 2021, 09:20 AM ISTUpdated : Jun 23, 2021, 11:32 AM IST
भौतिक सुख-सुविधा और विलासिता का कारक है शुक्र ग्रह, कुंडली में कमजोर हो ये ग्रह तो करें ये उपाय

सार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। सभी भौतिक सुख-सुविधाएं इसी ग्रह के अधीन हैं। इस ग्रह को भौतिक सुख, संपन्नता, कला शोहरत, भोग विलासिता, सौन्दर्य, काम वासना और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है।

उज्जैन. जिसकी कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उसे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती, लेकिन अगर कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में है तो व्यक्ति को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 22 जून, मंगलवार को शुक्र राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में प्रवेश कर रहा है। जानिए इस ग्रह से जुड़ी खास बातें…

1. शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी है। कन्या राशि शुक्र ग्रह की नीच राशि और मीन उच्च राशि है।
2. शुक्र ग्रह भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा जैसे नक्षत्रों के स्वामी ग्रह हैं।
3. बुध और शनि शुक्र ग्रह के मित्र जबकि सूर्य और चंद्रमा शत्रु ग्रह माने जाते हैं।
4. कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है और सभी तरह के ऐशोआराम और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
5. कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं।
6. शुक्र के अस्त होने पर सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य रूक जाते हैं।

शुक्र ग्रह के उपाय
1.
प्रतिदिन शुक्र मंत्र का जाप करें। ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः  
2. कुंडली में शुक्र की शुभता पाने के लिए शुक्र यंत्र को विधि-विधान से पूजा करवाकर पूजन स्थल में रखने पर लाभ प्राप्त होता है। यंत्र का स्थापित करने के पश्चात् सफेद पुष्प अर्पित करते हुए उसकी नियमित रूप से पूजा भी करना चाहिए। 
3. शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करना और काली चीटिंयों को चीनी और सफेद गाय को आटा खिलाना अति शुभ होता है। 
4. शुक्र की शुभता प्रदान करने वाले रत्नों में हीरा, सफेद पुखराज आदि रत्न हैं। इसके अलावा स्फटिक की माला और चांदी का कड़ा धारण करने से भी शुक्र की शुभता प्राप्त होती है।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

परिवार के लोग बार-बार होते हैं बीमार तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय

सफेद हकीक पहनने से दूर होता है चंद्रमा का दोष, इससे मन शांत और नियंत्रित रहता है

त्वचा से संबंधित रोगों से परेशान हैं तो हर बुधवार को इस विधि से करें भगवान श्रीगणेश की पूजा

लगातार आ रही हैं परेशानियां तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय, मिल सकती है राहत

सिर्फ खाने में ही नहीं ज्योतिषी उपायों में भी काम आता है गुड़, इससे दूर हो सकते हैं सूर्य से संबंधित दोष

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश