अप्रैल 2020 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय करें?

Published : Apr 03, 2020, 10:33 AM IST
अप्रैल 2020 में कब, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय करें?

सार

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह बताए गए हैं, ये सभी नौ ग्रह 12 राशियों में विचरण करते रहते हैं। ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर सीधा असर होता है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए अप्रैल 2020 में ग्रहों की कैसी स्थिति रहेगी और ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए लिए कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं, जानिए...

सूर्य- ग्रहों का राजा सूर्य माह की शुरुआत में मीन राशि में है। 13 अप्रैल को ये ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ खरमास भी समाप्त हो जाएगा।
चंद्र- मिथुन राशि के चंद्र के साथ अप्रैल की शुरुआत होगी। 2 अप्रैल की सुबह ये ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 4 तारीख की दोपहर सिंह राशि में जाएगा। इसके बाद हर ढाई दिन में ये ग्रह राशि बदलेगा।
मंगल- इस माह पूरे समय मंगल मकर राशि में ही रहेगा।
बुध- अभी ये ग्रह कुंभ राशि में है। 7 अप्रैल को ये ग्रह मीन राशि में जाएगा। 24 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेगा।
गुरु- देवताओं के गुरु बृहस्पति मकर राशि में ही रहेगा।
शुक्र- पूरे माह ये ग्रह वृष राशि में रहेगा।
शनि- शनि अप्रैल माह में मकर राशि में रहेगा।
राहु-केतु- ये दोनों ग्रह भी राशि नहीं बदलेंगे। राहु मिथुन में और केतु राशि में रहेगा।

अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ये उपाय करें-

  • सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
  • चंद्र, शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।
  • मंगल के लिए लाल मसूर का दान करें।
  • बुध के लिए गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं।
  • गुरु ग्रह के लिए शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं।
  • शनि और राहु-केतु के लिए हर शनिवार तेल का दान करें।


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम