Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें और रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ फल

Published : Jan 12, 2022, 06:35 PM IST
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें और रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ फल

सार

हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार सूर्य के राशि परिवर्तन को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद होने के कारण ये उत्सव दो दिन 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। पवित्र नदी में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए और पितृों के निमित्त भी जलदान करना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) पर यदि राशि अनुसार उपाय दान किया जाए तो बहुत ही शुभ फल मिलते हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आगे जानिए राशि अनुसार दान और क्या करें-क्या नहीं…

मेष राशि: मकर संक्रांति पर जोखिम भरे काम टालने का प्रयास करें। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनें और मच्छरदानी, तिल का दान करें।

वृषभ राशि: मकर संक्रांति पर अति उत्साह से बचें। संक्रांति पर सफेद कपड़े पहनें और जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, तिल का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि: मकर संक्रांति पर आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें। सफेद वस्त्र पहनें और काले तिल व मच्छरदानी का दान करें।

कर्क राशि: मकर संक्राति पर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। किसी धन देते समय सोच-विचार जरूर करें। केसरिया रंग के कपड़े धारण करें। तिल, साबूदाने और ऊन का दान करें।

सिंह राशि: इस पर्व पर आपको संतोष बनाए रखना चाहिए। नए काम करते सतर्क रहें। संक्रांति पर आप पीले वस्त्रों का धारण करें। तिल, कंबल, मच्छरदानी अपनी सक्षमतानुसार दान करें।

कन्या राशि: परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद न करें। दबाव खत्म करने की कोशिश करें। संक्रांति पर नीले कपड़े पहनें। क्षमता अनुसार तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

तुला राशि: मकर संक्रांति पर सावधान रहें। किसी अनजान की बातों पर विश्वास न करें। संक्रांति पर सफेद कपड़े पहनें। तेल, रुई, वस्त्र, राई व मच्छरदानी दान करें।

वृश्चिक राशि: व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। रिश्तेदारों से मदद सोच-समझकर लें। संक्रांति पर लाल वस्त्र धारण करें। कंबल, ऊनी वस्त्र किसी जरुरतमंद को दान करें।

धनु राशि: पूजा-पाठ करते समय एकाग्रता बनाए रखें। कई दिनों से जो काम करना चाहते थे, वह पूरा हो सकता है। संक्रांति पर पीले या केशरी वस्त्र धारण करें। तिल, चने की दाल का दान करें।

मकर राशि: किसी भी तरह का गलत काम न करें। शुभ समाचार मिल सकते हैं। संक्रांति पर नीले या आसमानी कलर के वस्त्र धारण करें। तेल, तिल, कंबल, पुस्तक का दान करें।

कुंभ राशि: अनजानों पर विश्वास न करें। जोखिम वाले काम टालने का प्रयास करें। संक्रांति पर नीले या काले वस्त्र धारण करें। तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी, अन्न का दान करें।

मीन राशि: नए लोगों से बात करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। संक्रांति पर पीले या गुलाबी वस्त्र धारण करना चाहिए। तिल, चना, साबूदाना, कंबल, मच्छरदानी दान करें।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Makar Sankranti 2022: त्योहार एक नाम अनेक, जानिए देश में कहां, किस नाम से मनाते हैं मकर संक्रांति पर्व

Makar Sankranti 2022: बाघ पर सवार होकर आएगी संक्रांति, महिलाओं को मिलेंगे शुभ फल और बढ़ेगा देश का पराक्रम

Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम