Pongal 2022: दक्षिण भारत में 4 दिनों तक मनाया जाता है पोंगल उत्सव, जानिए किस दिन क्या किया जाता है

Published : Jan 12, 2022, 04:58 PM IST
Pongal 2022: दक्षिण भारत में 4 दिनों तक मनाया जाता है पोंगल उत्सव, जानिए किस दिन क्या किया जाता है

सार

भारत में एक ही त्योहार अलग-अलग रूपों व पंरपराओं के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति भी एक ऐसा ही उत्सव है। हर साल ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करता है। इसी के साथ सूर्य उत्तरी ध्रुव की ओर गति करना शुरू करता है।

उज्जैन. दक्षिण भारत में मकर संक्रांति का पर्व पोंगल (Pongal 2022) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग सूर्यदेव और इंद्र देव की पूजा करते हैं। ये त्योहार चार दिनों तक चलता है। त्योहार के पहले दिन को 'भोगी पोंगल' कहते हैं, दूसरे दिन को 'सूर्य पोंगल', तीसरे दिन को 'मट्टू पोंगल' और चौथे दिन को 'कन्नम पोंगल' कहते हैं। यह तमिल सौर कैलेंडर के अनुसार ताई महीने की शुरुआत में मनाया जाता है, इसलिए तमिल लोग इसे अपना 'न्यू ईयर' मानते हैं। आगे जानिए पोंगल के 4 दिनों में क्या-क्या होता है…

पहले दिन
पोंगल के पहले दिन पूरे घर की साफ-सफाई की जाती है, सफाई करने के बाद घर से जो पुराना सामान निकलता है, उसकी ‘भोगी’जलाई जाती है, इस दिन भगवान इन्द्र की पूजा भी की जाती है।

दूसरे दिन
पोंगल के दूसरे दिन यानि सूर्य पोंगल पर सूर्य देव की पूजा आराधना की जाती है। सूर्य के प्रकाश के कारण ही अन्न जल की प्राप्ति होती है, उनके प्रति आभार व्यक्त करने की लिए इस दिन विशेष तरह से खीर बनाई जाती है। इसका भोग सूर्य देवता को लगाया जाता है। इस भोग को पगल कहा जाता है, इसलिए इसे पोंगल कहते हैं।

तीसरे दिन
पोंगल के तीसरे दिन को मट्टू अर्थात बैल की पूजा की जाती है। बैल को नंदी स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। इसके अलावा पशुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। क्योंकि पशु जीविकोपार्जन में सहायक होते हैं। इस दिन गाय-बैलों को फूल माला से सजाया जाता है। 

चौथे दिन
पोंगल चौथे दिन घरों को फूलों से सजाया जाता है। महिलाएं आंगन में रंगोली बनाती हैं। कन्या पूजन किया जाता है, यह पोंगल का आखिरी दिन होता है। इसलिए रिश्तेदार, भाई, बंधु- मित्र एक दूसरे से भेंट करने घर आते हैं और एक दूसरे को पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।


ये खबरें भी पढ़ें...

Pongal 2022: 14 जनवरी को मनाया जाएगा पोंगल, ये है दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Lohri 2022: लोहड़ी पर जरूर याद किया जाता है इस पंजाबी योद्धा को, इनके बिना अधूरा होता है ये उत्सव

Lohri 2022: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, ये है हंसने-गाने और खुशियां बांटने का उत्सव

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम