
उज्जैन. इस बार साल 2023 की शुरूआत रविवार से हो रही है, जो कि भगवान सूर्यदेव का दिन माना जाता है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते साल का पहला दिन बहुत ही खास बन गया है। इन शुभ योग में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो पूरे साल आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। आगे जानिए 1 जनवरी 2023 को कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और इस दिन कौन-से उपाय करें…
1 जनवरी 2023 को बनेगा ये दुर्लभ संयोग
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 1 जनवरी 2023, रविवार को अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन रहेगा। इसके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो इस दिन बुध और सूर्य की युति धनु राशि में बनेगी, जिससे बुधादित्य नाम के राजयोग का निर्माण होगा। साल के पहले दिन इतने सारे शुभ योग होना एक दुर्लभ संयोग है।
करें ये उपाय
1. साल के पहले दिन रविवार और सूर्य से संबंधित राजयोग बनने से इस दिन सूर्यदेव की पूजा करना बहुत ही शुभ रहेगा। इसलिए 1 जनवरी को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
2. इस दिन सूर्य मंत्रों का जाप करना भी शुभ रहेगा। मंत्र जाप के लिए लाल चंदन की माला का उपयोग करें और नीचे लिखे किसी भी एक मंत्र का जाप कर सकते हैं…
- ॐ हृां मित्राय नम:
- ॐ हृीं रवये नम:
- ॐ हूं सूर्याय नम:
- ॐ ह्रां भानवे नम:
- ॐ आदित्याय नमः
3. सूर्य से संबंधित चीजों का दान जरूरतमंदों को करें जैसे गेहूं, गुड़, लाल कपड़ा, तांबे के बर्तन आदि। इन चीजों के दान करने से साल भर आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
4. साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को सूर्य यंत्र की स्थापना अपने पूजा स्थान पर करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। सूर्य पंचदेवों में से एक हैं और सौर मंडल के राजा भी। इनकी पूजा से हर परेशानी दूर हो सकती है।
5. 1 जनवरी, रविवार को सूर्यदेव की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फूल चढ़ाएं। कुमकुम अर्पित करें और लाल रंग के वस्त्र भी अर्पित करें। इन छोटे-छोटे उपायों से वर्ष भर आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Corona Virus In 2023: कोरोना विस्फोट का कारण ये अशुभ योग तो नहीं, क्या साल 2023 में थमेगा कोरोना का कहर?
Festival Calendar 2023: साल 2023 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानें पूरी डिटेल
Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।