तंत्र उपायों में काम आता है हकीक, धन लाभ के लिए देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं लाल हकीक की माला

तंत्र शास्त्र के उपायों में कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें से एक है हकीक। कुछ लोग इसे चमत्कारी पत्थर भी कहते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 31, 2019 3:44 AM IST / Updated: Oct 31 2019, 04:28 PM IST

उज्जैन. दिखने में हकीक मोती की तरह होता है, लेकिन ये बहुत सारे रंगों में मिलता है। अलग-अलग समस्याओं के लिए विभिन्न रंग के हकीक पत्थरों का उपयोग किया जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जानिए हकीक से जुड़े कुछ आसान उपाय…

1. किसी शुक्रवार की रात लाल रंग की हकीक की माला की पूजा करें और उसी माला से 108 बार ऊं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद इस माला को लक्ष्मीजी के मंदिर में अर्पित कर दें। इससे धन के योग बन सकते हैं।
2. कोई काम नहीं हो पा रहा हो तो 11 हकीक पत्थर लेकर भैरवजी के मंदिर में चढ़ा दें और उस काम को पूरा करने के लिए प्रार्थना करें।
3. किसी बात को लेकर डिप्रेशन में हैं तो सफेद हकीक की माला पहनें। इससे आपकी समस्या दूर हो सकती है।
4. गुरु ग्रह से संबंधित दोष दूर करने के लिए पीले रंग के हकीक की माला गले में धारण करें।
5. जिन्हें रात में नींद नहीं आती या बुरे सपने आते हैं, वे लोग अपने तकिए के नीचे 11 काले हकीक रखकर सोएं। समस्या दूर हो सकती है।
6. अगर किसी बच्चे को बार-बार नजर लगती हो तो उसे काले हकीक की माला पहनाएं।
7. गर्भवती महिला को भी बुरी शक्तियों से बचने के लिए काले हकीक की माला पहननी चाहिए।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

इन 5 वजहों से हर कोई दशहरा-दिवाली पर खरीदता है सोना
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख