Phulera Dooj 2022: आज फुलेरा दूज पर शुभ योग में करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन में बनी रहेंगी खुशियां

धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 4 मार्च, शुक्रवार को है। इसे फुलरिया दोज (phulera dooj 2020) भी कहा जाता है।

Asianet News Hindi | / Updated: Mar 04 2022, 07:00 AM IST

उज्जैन.  फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2022) पर भगवान श्रीकृष्ण (lord shree Krishna) और देवी राधा (goddess radha) की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि 3 मार्च, गुरुवार की रात 09.36 मिनट से शुरू होगी और 4 मार्च, शुक्रवार की रात 08. 45 मिनट पर समाप्त होगी। 4 मार्च को उदया तिथि होने से इसी दिन फुलेरा दूज का पर्व मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा। इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। मान्यता है कि इस तिथि के बाद ही होली महोत्सव की शुरूआत हो जाती है। बज्र मंडल के क्षेत्रों में ये त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- Phulera Dooj 2022: फुलेरा दूज 4 मार्च को, भगवान श्रीकृष्ण और राधा से जुड़ी है इस पर्व की कथा

कैसे मनाते हैं फुलेरा दूज?
इस दिन घर में भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और अपने ईष्ट देव को गुलाल चढ़ाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण को अबीर-गुलाल अर्पित किया जाता है। इस दिन से होली के रंगों की शुरुआत भी होती है। साथ ही फुलेरा दूज के दिन रंगीन कपड़े का छोटा सा टुकड़ा श्रीकृष्ण की कमर पर बांध दिया जाता है, जो इस बात का संकेत है कि कृष्ण अब होली खेलने के लिए तैयार हैं।  

ये भी पढ़ें-  बार-बार होता है एक्सीडेंट या कोई और बुरी घटना तो ग्रह भी हो सकते हैं इसका कारण, कैसे बचें इससे?
 

ये उपाय करें इस दिन
1.
यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो फुलेरा दूज पर भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा की पूजा करें। उन्हें गुलाल के साथ खुशबूदार फूल भी अर्पित करें। 
2. भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा को खीर का भोग लगाएं। बाद में ये खीर पति-पत्नी मिलकर खाएं। इससे प्रेम बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
3. शुक्रवार को शुक्र ग्रह का दिन भी है जो प्रेम और रोमांस का कारक है। इसलिए इस दिन शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप भी किया जा सकता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
4. इस दिन पति-पत्नी नजदीक स्थित किसी राधा-कृष्ण मंदिर में जाएं और कुछ देर वहीं बैठकर भगवान की आराधना करें। इससे भी फायदा हो सकता है।


 

Latest Videos

ये भी पढ़ें-

शनि के उदय होने से शुरू होगा इन 7 राशि वालों का अच्छा समय, इन्हें करना पडे़गा परेशानियों का सामना


Life Management: घर को जलता देख पिता घबरा गए, तभी बेटे ने आकर ऐसी बात कही कि उनकी चिंता दूर हो गई

Life Management: राजा ने बच्ची को भोजन दिया, उसमें एक रत्न भी था, बच्ची की मां ने उसे देखा तो क्या किया?

Life Management: 6 अंधे हाथी देखने गए, किसी ने कहा हाथी नली जैसा होता है, किसी ने खंबे जैसा बताया…फिर क्या हुआ

Share this article
click me!

Latest Videos

तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख