Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र में राशि अनुसार खरीदी से घर आएगी सुख-समृद्धि, ये उपाय भी करें

Published : Oct 18, 2022, 05:45 AM IST
Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र में राशि अनुसार खरीदी से घर आएगी सुख-समृद्धि, ये उपाय भी करें

सार

Pushya Nakshatra 2022 Shopping:आज (18 अक्टूबर, मंगलवार) पुष्य नक्षत्र का योग दिन भर रहेगा। दीपावली से ठीक पहले पुष्य नक्षत्र का योग बहुत ही शुभ रहता है। पुष्य नक्षत्र को खरीदी का शुभ मुहूर्त भी कहा जाता है।   

उज्जैन. इस बार 18 अक्टूबर, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) होने से मंगल पुष्य का शुभ योग बन रहा है। इस दिन वर्धमान, साध्य और सिद्ध नाम के 3 शुभ योग भी दिन भर रहेंगे। इन शुभ योगों में खरीदी करने से हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। ये खरीदी अगर राशि अनुसार हो तो और भी जल्दी अच्छा रहता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, जानें मंगल पुष्य में क्या खरीदें और कौन-से उपाय करें…

मेष राशि 
पुष्य के शुभ योग में इस राशि के लोग जमीन, मकान, फ्लैट या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। मंगल ग्रह से संबंधित अन्य कोई भी खरीदी इनके लिए शुभ रहेगी।
उपाय- हनुमानजी के सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

वृषभ राशि 
इस राशि के लोग कपड़ा, चावल, सौन्दर्य सामग्री, चांदी, शकर, दूध एवं उससे बने पदार्थ आदि चीजें खरीदें। इससे इन्हें फायदा हो सकता है।
उपाय- चंद्रमा की पूजा करें।

मिथुन राशि
इस राशि के लोग पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में सोने-चांदी से बने आभूषण खरीद सकते हैं। इसके अलावा लकड़ी, पीतल, सौन्दर्य सामग्री आदि खरीदना शुभ रहेगा।
उपाय- किसी महिला को हरी साड़ी और चूड़ी भेंट करें।

कर्क राशि 
मंगल-पुष्य के शुभ योग में कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री, घर सजाने का सामान, इलेक्ट्रानिक आइटम आदि चीजें खरीद सकते हैं। 
उपाय- भगवान श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।

सिंह राशि 
इस राशि के लोग शेयर एवं जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा कपड़े, सजावटी सामान लकड़ी के उत्पाद भी खरीद सकते हैं।
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि 
इस राशि के लोग पुष्य के शुभ योग में पर सोना-चांदी, रत्न, आभूषण, बर्तन, वाहन आदि चीजों की खरीदी कर सकते हैं।
उपाय- पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

तुला राशि 
पुष्य के शुभ योग में इस राशि के लोग फर्टीलाईजर्स, कपड़ा, तार, इस्पात, कोयला, रत्न, प्लास्टिक, में निवेश कर सकते हैं।
उपाय- किसी मंदिर में पीला ध्वज दान करें

वृश्चिक राशि 
इस राशि वाले शुभ फल पाने के लिए कपड़े, तेल, चमड़े का सामान आदि में निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में भी निवेश से भी फायदा होगा।
उपाय- किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्रों का दान करें। 

धनु राशि 
इस राशि वाले आभूषण, रत्न, सोना, अनाज, कपास, चांदी, दूध से बने उत्पाद आदि खरीद सकते हैं। इससे इन्हें फायदा होगा।
उपाय- शिवजी को केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं।

मकर राशि 
इस राशि वाले खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, स्टील, आदि में निवेश करें या खरीदें। इससे इन्हें कई गुना फायदा हो सकता है।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि
इस राशि के लोग मंगल-पुष्य के शुभ योग में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा खनिज और लोह-अयस्क में भी निवेश कर सकते हैं।
उपाय- शनिदेव को नीला फूल चढ़ाएं।

मीन राशि 
इस राशि के लोग आभूषण, रत्न, सोना, चांदी, तेल, बर्तन, घर के लिए सजावटी सामान आदि चीजें खरीद सकते है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
उपाय- पीले फलों का दान करें।


ये भी पढ़ें-

Pushya Nakshatra 2022: सुख-समृद्धि के लिए पुष्य नक्षत्र में खरीदें ये 5 चीजें, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

PREV

Recommended Stories

Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?
Mahakal Bhasma Aarti: नए साल पर कैसे करें महाकाल भस्म आरती की बुकिंग? यहां जानें