होली की रात है बहुत खास, इस रात को किए गए उपाय देते हैं शुभ फल

Published : Mar 07, 2020, 12:03 PM IST
होली की रात है बहुत खास, इस रात को किए गए उपाय देते हैं शुभ फल

सार

ज्योतिष में होली की रात का विशेष महत्व है, क्योंकि इस रात में किए गए उपायों और शुभ काम करने से बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होते हैं।

उज्जैन. ज्योतिष में होली की रात का विशेष महत्व है, क्योंकि इस रात में किए गए उपायों और शुभ काम करने से बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस साल 9 मार्च, सोमवार को होलिका दहन होगा और 10 मार्च, मंगलवार को होली खेली जाएगी। जानिए होली पर किए जाने वाले कुछ खास उपाय...

1. होली की रात 12 बजे किसी पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं। पीपल की सात परिक्रमा करें। इस उपाय से भाग्य की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
2. होलिका दहन के बाद होली खेलने से पहले किसी मंदिर में देवी-देवताओं को गुलाल चढ़ाएं और परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।
3. होली पर सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि के बाद किसी शिव मंदिर जाएं। एक पान पर साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवजी को चढ़ाएं। शाम को शिवलिंग के पास दीपक जलाएं।
4. होली की रात एक काला कपड़ा लें, उसमे काले तिल, 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्राम सरसों और थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें। इसे खुद पर से 7 बार वार लें और होलिका दहन में डालें।
5. अगर किसी पर बुरी नजर का असर हो तो उसके ऊपर से 7 बार नारियल घूमाकर होलिका दहन में डाल दें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम