Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदें 10 रुपए की ये मामूली चीज, दूर होगी पैसों की तंगी और चमकेगी किस्मत

Published : Oct 21, 2022, 10:39 AM IST
Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदें 10 रुपए की ये मामूली चीज, दूर होगी पैसों की तंगी और चमकेगी किस्मत

सार

Dhanteras 2022: दीपावली का पंचदिवसीय महोत्सव धनतेरस से शुरू हो जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर, शनिवार को है। धनतेरस पर खरीदी का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, इस दिन खरीदी गई चीजें शुभ फल प्रदान करती हैं।  

उज्जैन. ग्रंथों के अनुसार, धनतेरस (Dhanteras 2022) पर भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। तभी से इस तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बर्तन, ज्वैलरी व अन्य चीजें खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन की गई खरीदी बहुत उपयोगी रहती है और शुभ फल भी प्रदान करती हैं। इस बार धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। धनतेरस (Dhanteras Ke Upay) पर किसी भी चीज की खरीदी की जा सकती है, लेकिन इस दिन एक खास चीज जरूर खरीदनी चाहिए। आगे जानिए कौन-सी है वो खास चीज…

धनतेरस पर जरूर खरीदें नमक (Why buy salt on Dhanteras)
चित्तौड़ के श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार, धनतेरस पर अन्य चीजों के साथ-साथ नमक भी जरूर खरीदना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में नमक को चंद्र और शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही जीवन में हर तरह का सुख हमें प्राप्त होता है। इसलिए धनतेरस पर नमक की खरीदी जरूरी करनी चाहिए।  

ज्योतिष और वास्तु में भी नमक को माना गया है खास, जानें इसके उपाय (Do salt remedies on Dhanteras)
1.
धनतेरस पर नमक का पैकेट खरीदें और इसे एक शीशे की कटोरी में भरकर घर के पूर्व कोने में रखें। इससे धीरे-धीरे पैसों की तंगी दूर हो जाएगी।
2. अगर आपके घर में निगेटिविटी ज्यादा है तो धनतेरस पर पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर पूरे घर में पौछा लगाएं। इससे घर की पॉजिटिविटी बढ़ेगी और शुभ फल भी प्राप्त होंगे। 
3. घर का वास्तुदोष दूर करने के लिए बाथरूम में शीशे के प्याले में नमक भरकर रख दें। ऐसा करने से आपके घर के अंदर का वास्तुदोष दूर हो जाएगा।
4. बिजनेस की तरक्की के लिए दुकान या ऑफिस में एक नमक की पुड़िया ईशान कोण में इस तरह रखें कि ये किसी को दिखाई न दे। इससे आपका व्यापार तेजी में उन्नति करने लगेगा।
5. किसी बच्चे को बुरी नजर लग गई है तो एक चुटकी नमक लेकर तीन बार उनके ऊपर लेकर घूमा दें फिर उस नमक को बाहर फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी दोष दूर हो जाते हैं।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2022: 2 हजार साल में नहीं बना दीपावली पर ऐसा अति दुर्लभ संयोग, 5 राज योग में होगी लक्ष्मी पूजा


Dhanteras 2022: 22-23 अक्टूबर को यानी 2 दिन कर सकेंगे धनतेरस की खरीदी, जानें दोनों दिन के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2022 Upay: ये हैं वो 5 यंत्र जो कंगाल को भी बना देते हैं मालामाल, जानें इन्हें कब घर लेकर आएं?
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?