Shani Margi 2022: दिवाली के एक दिन पहले बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशि वालों को होगा फायदा

Shani Margi 2022: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों के बारे में बताया गया है, ये सभी ग्रह मानव जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं। शनि भी इन ग्रहों में से एक है। ये ग्रह मकर और कुंभ राशि का स्वामी है। ग्रंथों में भी इस ग्रह के बारे में बताया गया है।
 

Manish Meharele | Published : Oct 20, 2022 10:02 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शनि (Shani Margi 2022) को न्यायाधीश कहा जाता है यानी मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही प्रदान करते हैं। ये ग्रह समय-समय पर वक्री और मार्गी होता रहता है। इस समय ये ग्रह मकर राशि में वक्री अवस्था में है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। 23 अक्टूबर को यानी दीपावली से एक दिन पहले ये ग्रह मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। शनि की चाल में परिवर्तन होने से कुछ राशि वालों को राहत मिलेगी और उनकी परेशानियां कम हो सकती हैं। आगे जानिए इन राशियों के बारे में…

मेष राशि 
शनि के मार्गी होने से इस राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग बनेंगे। पैसों की तंगी भी दूर हो सकती है। अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी जल्दी ही मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव है। शनि के मार्गी होते ही इन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरी से संबंधित परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। विदेश जाने वालों के लिए समय ठीक है। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

सिंह राशि 
शनि के मार्गी होने का सबसे ज्यादा फायदा सिंह राशि वालों को मिलता दिखाई दे रहा है। नौकरी में बदलाव होने से ये खुश रहेंगे। इनकम के अन्य स्त्रोत भी बन सकते हैं। बच्चों से जुड़ी अगर कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला राशि  
इस राशि पर भी शनि की ढय्या का प्रभाव है। इस राशि के जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशियां का माहौल रहेगा। समय आपके पक्ष में बना रहेगा।

मकर राशि 
इसी राशि में शनि वक्री से मार्गी होगा। पुराने विवादों का निपटारा होगा और पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग भी इस समय बन रहे हैं। मेहनत का फायदा इस समय मिल सकता है। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम जैसे विवाह आदि के योग बन रहे हैं।


ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022 Upay: ये हैं वो 5 यंत्र जो कंगाल को भी बना देते हैं मालामाल, जानें इन्हें कब घर लेकर आएं?

Diwali Puja 2022: जानिए लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना चाहिए और क्यों?

Dhanteras 2022: 22 अक्टूबर, दिन शनिवार को है धनतेरस, राशि अनुसार जानिए इस दिन क्या खरीदें...
 

Share this article
click me!