Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा के ये राशि अनुसार उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत

Published : Oct 09, 2022, 05:45 AM IST
Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा के ये राशि अनुसार उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत

सार

Sharad Purnima 2022: इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 9 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन से जुड़ी कई मान्यताएं हैं जैसे शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है और देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर घूमने आती हैं आदि।  

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा पर शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 9 अक्टूबर, रविवार को है। वैसे तो एक साल में 12 पूर्णिमा तिथि होती है, लेकिन सभी में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन से जुड़ी कई मान्यताएं और कथाएं भी प्रचलित हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी इस पूर्णिमा को बहुत विशेष माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन अगर राशि (Remedy according to the zodiac sign of Sharad Purnima 2022) अनुसार उपाय किए जाएं तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आगे जानिए आप राशि अनुसार, इस दिन कौन-से उपाय कर सकते हैं…

मेष राशि
शरद पूर्णिमा पर इस राशि वालो छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं और इस मंत्र का जाप भी करें - ॐ श्रीं ॐ ॐ ह्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:

वृष राशि
शरद पूर्णिमा पर शाम के समय आस-पास स्थित किसी नदी या तालाब पर जाएं और किनारे पर 5 दीपक लगाएं। इस उपाय से पितृ दोष से राहत मिलती है।

मिथुन राशि
शरद पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को दूध और चावल का दान करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होगा, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

कर्क राशि
मिश्री मिले हुए दूध का भोग देवी लक्ष्मी को लगाएं। इसके बाद श्रीसूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

सिंह राशि
इस राशि वाले किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में गुड़ का दान करें। पूर्णिमा की रात कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी करें।

कन्या राशि
इस राशि के लोग छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं और पूजा करने के बाद इन्हें कुछ न कुछ उपहार जरूर दें।

तुला राशि
शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी की पूजा करें। शुद्ध घी का दीपक पूरी रात जलने दें। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
पूर्णिमा की रात लगभग 12 बजे एक दक्षिणार्वती शंख लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे धन लाभ के योग बनेंगे।

धनु राशि
शुभ फल पाने के लिए शरद पूर्णिमा पर जरूरतमंदों को अनाज, भोजन, कपड़े और बर्तन आदि का दान करें। इससे हर कामना पूरी होगी।

मकर राशि
शरद पूर्णिमा की रात गाय के दूध से देवी लक्ष्मी का अभिषेक करें। अभिषेक करते समय लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करते रहें।

कुंभ राशि
इस राशि वाले देवी लक्ष्मी को 11 कमल के फूल चढ़ाएं और केसर का तिलक लगाएं। इससे नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

मीन राशि
एक तांबे का बर्तन लें और उसमें चावल भरें। इसके ऊपर कोई-सा एक फल रखें और नए वस्त्र भी। इसे किसी ब्राह्मण को दान करें। 


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2022: जिस राशि में होगा सूर्य ग्रहण, उसे रहना होगा सावधान, हो सकती है बड़ी दुर्घटना


Kartik month 2022: 10 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, 29 में से 18 दिन मनाए जाएंगे व्रत-उत्सव

karva chauth 2022: कब है करवा चौथ? जानें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व व कथा
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम