रोज सुबह बोलें हनुमानजी के ये 12 नाम, हर काम में मिलेगी सफलता और दूर होगा भय

Published : Apr 05, 2020, 10:59 AM IST
रोज सुबह बोलें हनुमानजी के ये 12 नाम, हर काम में मिलेगी सफलता और दूर होगा भय

सार

धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा पर हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 8 अप्रैल, बुध‌वार को है।

उज्जैन. हनुमान जयंती के अवसर पर हम आपको हनुमानजी से जुड़ा एक विशेष उपाय बता रहे हैं। ये उपाय गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित हनुमान अंक में बताया गया है। ये उपाय है हनुमानजी के 12 नामों का जाप करना। रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद यदि हनुमानजी के इन 12 नामों का जाप किया जाए तो हर काम में सफलता मिल सकती है और सभी प्रकार के भय दूर हो सकते हैं। हनुमानजी की 12 नामों वाली स्तुति इस प्रकार है-

स्तुति
हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।
रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।
उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।
तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।
राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।।

 ये हैं हनुमानजी के 12 नाम
1.
हनुमान- हनु का अर्थ है अहंकार से रहित।
2. पिंगाक्ष- पीली आंखों वाला
3. फाल्गुनसुख- फाल्गुन (अर्जुन) को सुख पहुंचाने वाला।
4. रामेष्ट- भगवान श्रीराम को प्रिय
5. लक्ष्मणप्राणदाता- लक्ष्मण के प्राण बचाने वाला।
6. उदधिक्रमण- समुद्र को पार करने वाला।
7. अमितविक्रम- जिसके पराक्रम की कोई सीमा न हो।
8. दशग्रीवदर्पहा- रावण का घमंड तोड़ने वाला।
9. अंजनीसुनू- अंजनी के पुत्र
10. वायुपुत्र- वायु के पुत्र
11. महाबल- महान बलशाली
12. सीताशोकविनाशन- माता सीता का दुख दूर करने वाले।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज