शनिदेव हैं पश्चिम दिशा के स्वामी, इस दिशा में दोष होने पर लाइफ में बनी रहती हैं परेशानियां, ध्यान रखें ये बाते

Published : Mar 13, 2021, 11:15 AM IST
शनिदेव हैं पश्चिम दिशा के स्वामी, इस दिशा में दोष होने पर लाइफ में बनी रहती हैं परेशानियां, ध्यान रखें ये बाते

सार

वास्तु में दस दिशाओं को महत्व बताया गया है। इन सभी दिशाओं का एक-एक प्रतिनिधि ग्रह होता है, जिसका प्रभाव उस दिशा से होता है। उसी के अनुसार पश्चिम दिशा पर शनिदेव का आधिपत्य माना गया है।

उज्जैन. इस दिशा में किसी भी प्रकार का दोष होना घर या दुकान के संपूर्ण वास्तु को बिगाड़कर रख देता है। इसलिए पश्चिम दिशा में किसी प्रकार का दोष नहीं होना चाहिए। जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

1. जिस प्रकार सूर्य पूर्व से उदित होकर पश्चिम में अस्त होता है, उसी प्रकार इसकी ऊर्जा भी पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है। पश्चिम दिशा में डूबते सूर्य की रोशनी रहती है, इसलिए घर की इस दिशा में ज्यादा बड़ा खुला एरिया नहीं होना चाहिए, इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है।
2. पश्चिम दिशा में घर का मुख्य दरवाजा नहीं होना चाहिए। यदि प्लॉट का वास्तु ऐसा है कि मुख्य दरवाजा पश्चिम दिशा में बनाना पड़ रहा है, तो दरवाजे के दोनों ओर थोड़ी दूरी पर ऊंचे घने छायादार पेड़ लगाना चाहिए, ताकि सूर्य की क्षीण ऊर्जा घर में प्रवेश ना कर सके।
3. यदि पश्चिम दिशा में खिड़कियां लगाई हुई हैं तो उनका आकार पूर्व दिशा वाली खिड़कियों से छोटा होना चाहिए।
4. दंपती को पश्चिम दिशा में अपना बेडरूम नहीं बनाना चाहिए इससे जीवन में स्थायित्व नहीं रहता। आजीविका में बार-बार बदलाव आता है या पति-पत्नी लंबे समय तक साथ नहीं रह पाते हैं।
5. पश्चिम दिशा में किचन बनाने से घर में खर्च अधिक रहता है। पश्चिम दिशा में पूजा कक्ष या मेडिटेशन रूम बनाने से घर का मुखिया स्वार्थी होता है।
6. पश्चिम दिशा में टूटे-फूटे फर्नीचर आदि नहीं रखना चाहिए। इससे बदहाली आती है।

ये कर सकते हैं पश्चिम दिशा में
1.
पश्चिम दिशा में गेस्ट रूम बनाया जा सकता है, या बच्चों का कमरा बनाया जा सकता है।
2. पश्चिम दिशा में ओवरहेड वाटर टैंक बनाया जा सकता है।
3. पश्चिम दिशा की दीवारों पर वॉयलेट या ग्रे जैसे डार्क रंग करना चाहिए। यह इस दिशा के ग्रह शनि को सूट करती है।
4. पश्चिम दिशा में घर का स्लोप नहीं होना चाहिए।
5. इस दिशा में घर का तल पूर्व की अपेक्षा ऊंचा होना चाहिए।
6. पश्चिम दिशा में बनाई जाने वाली कंपाउंडिंग वॉल मोटी और अधिक ऊंची होना चाहिए।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

वास्तु टिप्स: कौन-सी दिशा का दोष दूर करने के लिए किस ग्रह और देवता की पूजा करनी चाहिए?

वास्तु टिप्स: फर्नीचर खरीदते या बनवाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

घर की नकारात्मक ऊर्जा कम करती है क्रिस्टल बॉल, परेशानियां दूर करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

घर का ड्राइंग रूम होता है बहुत खास, रखें इन 8 बातों का ध्यान, वास्तु दोष से बच सकते हैं

घर में इन स्थानों पर होता है राहु का प्रभाव, यहां गंदगी होने से लाइफ में बनी रहती हैं परेशानियां

बहुत ही आसान हैं ये 8 वास्तु टिप्स, दूर कर सकते हैं आपकी परेशानियां

मेन डोर बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें, इससे दूर हो सकते हैं घर के वास्तु दोष

घर और दुकान में फेंगशुई का कछुआ रखना होता है शुभ, जानिए इसके फायदे

वास्तु टिप्स: घर में खिड़कियां जरूर होना चाहिए, इन्हें बनवाते समय इन बातों का भी रखना चाहिए खास ध्यान

जिस घर पर होता है गुरु ग्रह का प्रभाव, वहां रहने वाले लोगों को मिलते हैं शुभ फल

वास्तु टिप्स: किस दिशा के कमरे या दीवार पर में कौन-सा रंग करना चाहिए?

वास्तु टिप्स: अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा उत्तर की ओर है तो इन बातों का रखें खास ध्यान

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम