Shani Pradosh 2022: साल 2022 का पहला शनि प्रदोष योग 15 जनवरी को, इस दिन व्रत-पूजा से बढ़ेगा सौभाग्य

इस साल तीन बार शनिवार के दिन प्रदोष तिथि का संयोग बन रहा है। इस साल के राजा शनि देव हैं। इसलिए सालभर में आने वाले तीनों शनि प्रदोष (Shani Pradosh 2022) बहुत खास मान जा रहे हैं। साल का पहला शनि प्रदोष 15 जनवरी को रहेगा। इसके बाद 22 अक्टूबर और 5 नवंबर को शिव पूजा का ये संयोग बनेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2022 3:38 AM IST

उज्जैन. शनि प्रदोष के शुभ योग में शिव पूजा करने से हर तरह के दोष खत्म हो जाते हैं। शनि प्रदोष के दिन व्रत, पूजा और दान करने से सुख और सौभाग्य बढ़ता है। शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। उम्र बढ़ती है। संपत्ति और धन लाभ भी होता है। जरूरतमंद लोगों को कपड़े और अन्न दान के साथ ही जूते-चप्पल का भी दान करने से जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म हो जाते हैं।

इस समय बन रहा है सूर्य-शनि का अशुभ योग
शुक्ल और कृष्णपक्ष की त्रयोदशी यानी तेरहवीं तिथि को प्रदोष कहा जाता है। शिवपुराण के अनुसार शिवजी की प्रिय तिथि होने से प्रदोष में की गई शिव पूजा का विशेष फल मिलता है। भगवान शिव ही शनि देव के गुरू हैं। 14 जनवरी को सूर्य अपने शत्रु ग्रह यानी शनि की राशि मकर में आने के बाद शनि के ही साथ रहेगा। इन दो ग्रहों से बन रहे अशुभ योग के प्रभाव से बचने के लिए शनि प्रदोष पर शिव पूजा करनी चाहिए। शनि प्रदोष पर की गई शिव पूजा से शनि के अशुभ असर और परेशानियों से बचा जा सकता है। 

ये उपाय करें
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शनि प्रदोष के शुभ योग में रुद्राभिषेक और शनिदेव का तेलाभिषेक करने के बाद चांदी के नाग नागिन की पूजा करनी चाहिए। फिर उन्हें पवित्र नदी में बहा देना चाहिए। 
- शिवजी का अभिषेक करने से पितृदोष भी खत्म होता है। इसके साथ ही शनिदेव का तेल से अभिषेक करने से भी हर तरह की परेशानियां खत्म हो जाती हैं। 
- जब शनिवार को प्रदोष यानी त्रयोदशी तिथि हो तो इस संयोग में की गई पूजा से शनि के अशुभ प्रभाव से होने वाली तकलीफों से राहत मिलती है। 
- जो लोग शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढय्या से परेशान हैं उनके लिए 15 जनवरी को आने वाला शनि प्रदोष का दिन बहुत खास है। 

 

ये खबरें भी पढ़ें...


Makar Sankranti 2022: 14-15 जनवरी को करें ये आसान उपाय, इनसे खत्म हो सकता है आपका बेड लक

Uttarayan 2022: क्या है सूर्य के उत्तरायण होने का महत्व, इसे क्यों कहते हैं देवताओं का दिन?

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें और रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ फल

Makar Sankranti 2022: त्योहार एक नाम अनेक, जानिए देश में कहां, किस नाम से मनाते हैं मकर संक्रांति पर्व

Makar Sankranti 2022: बाघ पर सवार होकर आएगी संक्रांति, महिलाओं को मिलेंगे शुभ फल और बढ़ेगा देश का पराक्रम

Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

Share this article
click me!