Makar Sankranti 2022: 14-15 जनवरी को करें ये आसान उपाय, इनसे खत्म हो सकता है आपका बेड लक

14 जनवरी को सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। समय को लेकर मतभेद होने से मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का पर्व 2 दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। धर्मग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2022 12:15 PM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, मकर संक्रांति पर किए गए पूजा, मंत्र जाप, उपाय आदि का शुभ फल बहुत ही जल्दी प्राप्त होता है। ज्योतिष के अनुसार, मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) पर सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल सकता है और किस्मत चमक सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, मकर संक्रांति पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय इस प्रकार हैं-

1. मकर संक्रांति की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कामों से निपट कर सूर्य को अर्घ्य दें। पानी में कुंकुम और लाल फूल भी डाल लें। अब पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप करें। 
मंत्र- ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्
2.
ज्योतिष के अनुसार, तांबा सूर्य की धातु है। मकर संक्रांति पर तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते जल में प्रवाहित करने से कुंडली में स्थित सूर्य दोष कम होता है। तांबे के बर्तनों का दान भी इस दिन करना शुभ रहता है।  
3. मकर संक्रांति पर लाल कपड़े में गेहूं व गुड़ बांधकर किसी जरूरतमंद को दान देने से भी व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गेहूं और गुड़ दोनों ही सूर्य से सबंधित चीजें हैं। मकर संक्रांति पर इनका दान करना शुभ माना जाता है।
4. मकर संक्रांति पर गुड़ एवं कच्चे चावल बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ रहता है। ऐसा करने से कुंडली के दोषों में कमी आती है और बुर दिन दूर होते हैं। ये उपाय प्रत्येक संक्रांति (जब-जब सूर्य राशि बदले) पर भी कर सकते हैं।
5. अगर सूर्यदेव को प्रसन्न करना हो तो इस दिन पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाना चाहिए। ये उपाय करने से भी सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
6. मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को दान देने का बहुत विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन कंबल, गर्म वस्त्र, घी, दाल-चावल की कच्ची खिचड़ी आदि का दान करना चाहिए। इस समय शीत ऋतु अपने चरम पर होती हैं, इसलिए इन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
 

ये खबरें भी पढ़ें...

Uttarayan 2022: क्या है सूर्य के उत्तरायण होने का महत्व, इसे क्यों कहते हैं देवताओं का दिन?

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें और रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ फल

Makar Sankranti 2022: त्योहार एक नाम अनेक, जानिए देश में कहां, किस नाम से मनाते हैं मकर संक्रांति पर्व

Makar Sankranti 2022: बाघ पर सवार होकर आएगी संक्रांति, महिलाओं को मिलेंगे शुभ फल और बढ़ेगा देश का पराक्रम

Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

Share this article
click me!