Navratri 2022: मोबाइल पर उंगली घुमाकर भी जान सकते हैं अपनी परेशानी का हल, जानिए कैसे?

Sharadiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि के दौरान माता की भक्ति से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान रोग अलग-अलग तरीकों से देवी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं और चाहते हैं कि उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाए।
 

Manish Meharele | Published : Sep 27, 2022 3:58 AM IST / Updated: Sep 27 2022, 12:06 PM IST

इस बार शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2022) की शुरूआत 26 सितंबर, सोमवार से हो चुकी है, जो 4 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। ये 9 दिन बहुत ही खास होते हैं। मनचाही सिद्धि पाने के लिए लोग इस दौरान कई तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन उन्हें अपने काम में सफलता मिलेगी या नहीं, इस पर संदेह बना रहता है। इसी संदेह को दूर करने के लिए हम आपके लिए लाएं हैं नवदुर्गा प्रश्नावली चक्र। इस चक्र के माध्यम से आप अपने हर सवाल का जवाब पा सकते हैं। इस चक्र की उपयोग विधि इस प्रकार है-

ये है उपयोग विधि
जिसे भी अपने परेशानी का समाधान जानना हो, वो पहले 5 बार ऊँ ऐं ह्लीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करे और फिर आंखें बंद करके अपना सवाल पूछे। मां दुर्गा को याद करते हुए प्रश्नावली चक्र पर कर्सर घुमाते हुए रोक दें। अगर आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं तो अपनी उंगली का उपयोग भी कर सकते हैं। जिस कोष्ठक (खाने) पर कर्सर रुके, उस कोष्ठक में लिखे अंक के फलादेश को ही अपने प्रश्न का उत्तर समझें।

1. धन लाभ हो सकता है। मान-सम्मान भी मिलेगा।
2. बिजनेस में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। 
3. दोस्त से मिलकर खुशी होगी, वही आपकी मदद भी करेगा। 
4. सेहत बिगड़ सकती है, कोई भी बड़ा फैसला न लें। 
5. आपको हर काम में सफलता मिलेगी, निश्चिंत रहें।
6. अभी समय अनुकूल नहीं है। जो काम करना चाह रहे हैं, उसे टाल दें।
7. आपका अच्छा समय चल रहा है, सफलता भी मिलेगी।
8. जो काम करने के बारे में आप सोच रहे है, उसमें परेशानी होगी। 
9. मान-सम्मान बढ़ेगा। सोचा हुआ काम भी पूरा होगा।
10. मनचाहा फायदा होगा, नए काम की शुरूआत कर सकते हैं।
11. आप जिस काम के बारे में सोच रहे हैं, उसमें हानि की आशंका है।
12. पुत्र की ओर से फायदा होगा और सफलता भी मिलेगी।
13. कार्य में आ रही बाधाएं जल्दी ही दूर होंगी।
14. चिंताएं मिटेंगी, सुख-संपत्ति प्राप्त होगी।
15. स्थितियां अनुकूल होने में समय लगेगा। धैर्य और संयम से काम लें।


ये भी पढ़ें-

Shardiya Navratri 2022 Bhajan: ये हैं माता रानी के ऑल टाइम हिट 10 भजन, सुनते ही झूमने लगते हैं भक्त


Durga Chalisa: दुर्गा चालीसा के पाठ से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि, नवरात्रि में रोज करें

Navratri 2022: अधिकांश देवी मंदिर पहाड़ों पर ही क्यों हैं? कारण जान आप भी कहेंगे ‘माइंड ब्लोइंग’
 

Share this article
click me!