Shattila Ekadashi 2022: शुक्र के प्रभाव से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, 28 जनवरी को शुभ योग में करें ये उपाय

Published : Jan 27, 2022, 05:59 PM ISTUpdated : Jan 27, 2022, 06:00 PM IST
Shattila Ekadashi 2022: शुक्र के प्रभाव से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, 28 जनवरी को शुभ योग में करें ये उपाय

सार

28 जनवरी, शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, इसे षट्तिला एकादशी (Shattila Ekadashi 2022) कहा जाता है। इस तिथि पर तिल से संबंधित शुभ काम करने की परंपराएं हैं। षट्तिला एकादशी पर पानी में काले तिल डालकर स्नान करना चाहिए।

उज्जैन. षटतिला एकादशी पर तिल के तेल से मालिश करें। इस दिन तिल का दान करें। भगवान विष्णु को तिल चढ़ाएं और तिल से बने व्यंजनों का सेवन करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शुक्रवार और एकादशी के योग में भगवान विष्णु के साथ ही शुक्र ग्रह के लिए भी विशेष पूजा करनी चाहिए। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से धन लाभ के योग बनते हैं। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन भी कहा जाता है। आगे जानिए षटतिला एकादशी पर शुक्र ग्रह के कौन-से उपाय आप कर सकते हैं…


1. शुक्रवार को चांदी के लोटे में कच्चा दूध भरें और शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऊँ शुं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। इसके लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना चाहिए। किसी मंदिर में दूध का दान करें।
2. शुक्र दोष को दूर करने के लिए इस शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र की 5, 11 या 21 माला का जाप करने से शुक्र प्रबल होता है। 
3. शुक्र ग्रह कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के लिए एकादशी और शुक्रवार के शुभ योग में दान करें। दान में सफेद वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि का दान करें। इनके अलावा आप श्रृंगार सामग्री, कपूर, मिश्री, दही आदी का भी दान कर सकते हैं। 
4. जिन लोगों का शुक्र कमजोर है उन्हें शुभ योग में हीरा धरण करना चाहिए, यदि हीरा संभव न हो तो शुक्र का उपरत्न कुरंगी, दतला, तुरमली या सिम्मा धारण कर सकते हैं। 
5. शुक्रवार और एकादशी के शुभ योग में 28 जनवरी को व्रत रखें। इसके बाद लगातार 21 शुक्रवार तक व्रत रखें और इसके बाद व्रत का पारण करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र मजबूत होता है और माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है।

ये भी पढ़ें...

Shattila Ekadashi 2022: 28 जनवरी को शुक्रवार और एकादशी के योग में करें ये खास उपाय, हो सकता है धन लाभ


Shattila Ekadashi 2022: षटतिला एकादशी 28 जनवरी को, इस दिन ध्यान रखें ये बातें, क्या करें-क्या नहीं?

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या 1 फरवरी को, जानिए शुभ मुहूर्त और इस दिन कौन-से काम करने चाहिए

Ratha Saptami 2022: 7 फरवरी को किया जाएगा रथ सप्तमी व्रत, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम