लगातार आ रही हैं परेशानियां तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय, मिल सकती है राहत

Published : Jun 17, 2021, 01:55 PM IST
लगातार आ रही हैं परेशानियां तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय, मिल सकती है राहत

सार

कई बार ग्रह दोष या अन्य कारणों से एक के बाद एक परेशानियां आती रहती हैं। एक परेशानी से छुटकारा मिलते ही दूसरा संकट आ खड़ा होता है। कई लोग इस वजह से डिप्रेशन की स्थिति में आ जाते हैं। लाल किताब में ऐसी स्थिति से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ये उपाय करने से परेशानियों से थोड़ी राहत मिल सकती है। 

उज्जैन. कई बार ग्रह दोष या अन्य कारणों से एक के बाद एक परेशानियां आती रहती हैं। एक परेशानी से छुटकारा मिलते ही दूसरा संकट आ खड़ा होता है। कई लोग इस वजह से डिप्रेशन की स्थिति में आ जाते हैं। लाल किताब में ऐसी स्थिति से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ये उपाय करने से परेशानियों से थोड़ी राहत मिल सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

1. प्रतिदिन हनुमान मंदिर जाएं और पीपल को जल चढाएं। हनुमान चालीसा पढ़ें। हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
2. मंदिर के पुजारी या शिक्षक को पीला वस्त्र, धार्मिक पुस्तक या पीले खाद्य पदार्थ दान करें।
3. शनि दोष से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार को छाया दान करें, अगर ऐसा नहीं कर सकते तो कम से कम 11 शनिवार ऐसा करें।
4. वृक्ष, चींटी, पक्षी, गाय, कुत्ता, कौवा, कछुआ, मछली, वृद्ध, अनाथ, कन्या, अशक्त मानव आदि प्राणियों के अन्न-जल की व्यवस्था करें। इससे सभी ग्रहों के दोष दूर होते हैं।
5. परिवार का कोई सदस्य बार-बार बीमार होता है तो एक नारियल उसके ऊपर से 21 बार घुमा कर नदी में प्रवाहित कर दें।
6. तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उठते ही उसे कांटेदार पौधे में डाल दें।
7. बहते पानी में रेवड़ियां, बताशे, शहद या सिंदूर बहाएं।
8. घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए कर्पूर का बहुत‍ महत्व है। यदि सीढ़ियां, टॉयलेट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए हैं तो सभी जगह 1-1 कर्पूर की बट्टी रख दें।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

सिर्फ खाने में ही नहीं ज्योतिषी उपायों में भी काम आता है गुड़, इससे दूर हो सकते हैं सूर्य से संबंधित दोष

उत्तम गुणों वाली संतान चाहते हैं तो करें इस खास मंत्र का जप, पूरी हो सकती है आपकी ये इच्छा

हनुमानजी के ये 5 उपाय दूर करते हैं ग्रहों को दोष और आपकी परेशानियां, प्रत्येक मंगलवार को करें

वैवाहिक जीवन में आ रही हैं परेशानियां तो इन 3 में से करना चाहिए कोई 1 उपाय

कुंडली में कमजोर हो शुक्र ग्रह तो जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, ये हैं लक्षण और उपाय

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम