Til Chaturthi 2022: चाहते हैं सुख-समृद्धि और सफलता तो आज करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

Published : Jan 21, 2022, 08:46 AM IST
Til Chaturthi 2022: चाहते हैं सुख-समृद्धि और सफलता तो आज करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

सार

आज (21 जनवरी, शुक्रवार) माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे तिल चतुर्थी (Til Chaturthi 2022), संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2022) और सकट चतुर्थी (Sakat Chaturthi 2022) के नाम से जाना जाता है। ये साल में आने वाले 4 प्रमुख चतुर्थी तिथियों में से एक है।  

उज्जैन. आज तिल चतुर्थी पर महिलाएं दिन भर सिर्फ फलाहार करके शाम तक व्रत रखेंगी और शाम को भगवान श्रीगणेश व चंद्रमा की पूजा करने के बाद ही भोजन करेंगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस दिन अगर राशि अनुसार, कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो हर काम में सफलता मिल सकती है और घर-परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

मेष राशि
आप भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू अर्पित करें। साथ ही छुआरा और गुड़ का भोग आरती के समय लगाएं। प्रतिदिन ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

वृषभ राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें। ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं॥ मंत्र का प्रतिदिन जप करें। संध्या आरती के समय मिश्री, नारियल से बने लड्डू, शक्कर भोग लगाएं। 

मिथुन राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को गुड़, मूंग के लड्डू और फल का भोग लगाएं। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतेय वर वरद् सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा॥ मंत्र का जप करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कर्क राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश जी को मोदक और मक्खन, खीर का भोग लगाएं। ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी। 

सिंह राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को गुड़ अर्पित कर सकते हैं। गुड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल भोग में लगाएं। ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा॥ मंत्र का जाप करें। 

कन्या राशि
इस राशि के लोग गणेश भगवान को मूंग का हलवा, किशमिश और गुड़ का भोग अर्पित करें। मंत्र: ॐ गं गणपतयै नमः या ॐ श्रीं श्रियैः नमः॥ मंत्र का जप करें। 

तुला राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू, मिश्री और केला अर्पित करें। मंत्र: ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं गजाननाय नम:॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को गुड़ और मेवा के लड्डू का भोग लगायें साथ ही लाल रंग से रंगे हुए चावल अर्पित करें। ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर होगी।

धनु राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को मोदक और केला अर्पित करें। ॐ गं गणपतयै नमः मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में खुशहाली आएगी।

मकर राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को मोती चूर के बने लड्डू,किशमिश अर्पित करें। मंत्र: ॐ लंबोदराय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कुंभ राशि
इस राशि के लोग भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू, मौसमी फल अर्पित करें। मंत्र: ॐ सर्वेश्वराय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सफलता की प्राप्ति होगी।

मीन राशि
इस राशि के लोग श्री गणेश जी को बेसन के लड्डू और बादाम अर्पित कर सकते हैं। ॐ सिद्धि विनायकाय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपको खुशहाली और जीवन में संपन्नता प्राप्त होगी।

 

ये भी पढ़ें...

Til Chaturthi 2022: 21 जनवरी को 2 शुभ योग होने से बढ़ गया है तिल चतुर्थी का महत्व, इस दिन ये काम करें


Til Chaturthi 2022: 21 जनवरी को करें श्रीगणेश के भालचंद्र रूप की पूजा, दूर होंगे ग्रहों के दोष

Sakat Chaturthi 2022: सिद्धि योग में 21 जनवरी को करें सकट चतुर्थी व्रत, ये है विधि व शुभ मुहूर्त

Til Chaturthi 21 जनवरी को, हाथ की इन 7 मुद्राओं से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं भगवान श्रीगणेश

Til Chaturthi 2022: 21 जनवरी को शुभ योग में करें ये आसान उपाय, जल्दी ही मिलने लगेंगे शुभ फल

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम