Vaishakh Purnima 2022: बेड लक दूर करने के लिए वैशाख पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

Published : May 10, 2022, 05:27 PM IST
Vaishakh Purnima 2022: बेड लक दूर करने के लिए वैशाख पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार महीने के अंतिम दिन पूर्णिमा होती है। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार 15 और 16 मई को वैशाखी पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2022) का योग बन रहा है।

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में वैशाख को सबसे श्रेष्ठ मास बताया गया है। वैशाख मास की पूर्णिमा भी बहुत ही खास होती है। 15 मई, रविवार को व्रत की पूर्णिमा रहेगी यानी इस दिन व्रत करना श्रेष्ठ रहेगा, जबकि दूसरे दिन 16 मई, सोमवार को स्नान दान की पूर्णिमा रहेगी। इस दिन स्नान दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख मास (Vaishakh Purnima 2022 Ke Upay) की पूर्णिमा पर यदि राशि अनुसार दान किया जाए तो दुर्भाग्य दूर होता है। आगे जानिए इस दिन किस राशि के लोग किन चीजों का दान करें… 
 

मेष राशि: इस राशि के लोग प्यासे लोगों के लिए पानी पीने की व्यवस्था करें जैसे प्याऊ लगवाएं या किसी स्थान पर मटकों में पानी भरकर रखें। इससे इनका बेड लक दूर हो सकता है।

वृषभ राशि: इस राशि के लोग जरूरतमंदों को चप्पल, जूते, छाता आदि का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

मिथुन राशि: वैशाख पूर्णिमा पर इस राशि के लोग ऋतु फल जैसे आम, तरबूज, खरबूज आदि का दान करें। इससे इन्हें पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि: इस राशि के लोग राहगीरों को छतरी का दान करें। धर्म ग्रंथों के अनुसार वैशाख मास में छाया दान (छाया देने वाली चीजें) करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

सिंह राशि: इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोग गरीबों को सत्तू का दान करें। अगर संभव न हो तो साबूत अनाज का दान भी कर सकते हैं। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

कन्या राशि: इस राशि के लोग अनाथ आश्रम या बाल आश्रम में पंखा, कूलर आदि ठंडक पहुंचाने वाली चीजों व अनाज का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग वैशाख पूर्णिमा पर छाया देने वाले पेड़ लगाएं, जिससे कि भविष्य में लोगों को राहत मिलेगी। इससे इनका दुर्भाग्य दूर हो सकता है।

वृश्चिक राशि: वैशाख पूर्णिमा पर इस राशि के लोग मटके के ऊपर तरबूज या खरबूज रखकर ब्राह्मण को दान करें। साथ ही कुछ दक्षिणा भी भेंट करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

धनु राशि: इस राशि के लिए मंदिर के बाहर श्रृद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करें। इससे इनके जीवन में भी शीतलता बनी रहेगी।

मकर राशि: वैशाख पूर्णिमा पर इस राशि के लोग पशुओं व पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करें। इससे त्रिदेव प्रसन्न होकर सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग वैसाख पूर्णिमा की शुभ तिथि पर जरूरतमंदों को सूती वस्त्रों का दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं।

मीन राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन व पानी का प्रबंध करें। इससे शुभ फल मिलेंगे।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम