Vaishakh Purnima 2022: 16 मई को पूर्णिमा और सोमवार का शुभ योग, ये उपाय बचा सकते हैं परेशानियों से

Published : May 12, 2022, 05:37 PM IST
Vaishakh Purnima 2022: 16 मई को पूर्णिमा और सोमवार का शुभ योग, ये उपाय बचा सकते हैं परेशानियों से

सार

हिंदू पंचांग का दूसरा महीना वैशाख (Vaishakh 2022) है। इस महीने का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। भगवान विष्णु को प्रिय होने के कारण इसे माधव मास भी कहते हैं।  

उज्जैन. वैशाख महीने में भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। 16 मई, सोमवार को इस महीने का समापन हो जाएगा यानी 16 मई इस महीने की अंतिम तिथि पूर्णिमा है। ‌वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि (Vaishakh Purnima 2022) भी 2 दिन रहेगी। 15 मई को व्रत की पूर्णिमा रहेगी और 16 मई को स्नान-दान की। 16 मई, सोमवार को चंद्रग्रहण का योग भी बन रहा है, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने कूर्म यानी कछुए का अवतार लिया था। इस दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। 

वैशाख पूर्णिमा पर करें स्नान-दान (Vaishakh Purnima Ke pay)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा पर तीर्थ स्थान पर स्नान कर पितरों का निमित्त श्राद्ध, तर्पण आदि करने की परंपरा है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। अगर ऐसा न कर पाएं तो घर पर ही सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगाजल डालकर स्नान करने से भी गंगा स्नान का फल मिलता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करना चाहिए। ये एक आवश्यक कर्म है जो सभी को करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

वैशाख पूर्णिमा पर ये काम करें…
1.
ज्योतिषियों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा पर यज्ञ, वास्तु पूजा, गृह-प्रवेश, विवाह, घर या कोई बिल्डिंग बनाने की शुरुआत, ज्वैलरी खरीदना, देव-प्रतिष्ठा जैसे मांगलिक काम करने चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है और इसका शुभ प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है।
2. वैशाख पूर्णिमा सोमवार को होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े और जल का दान खासतौर से करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की आत्मा प्रसन्न होती हैं और पितृ दोष की परेशानियों से भी बचा जा सकता है।
3. वैशाख पूर्णिमा पर व्रत रखें और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। संभव को घर में सत्यनारायण भगवान की कथा भी करवाएं। इससे गुरु ग्रह के दोष कम होते हैं और विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।
4. वैशाख पूर्णिमा पर गाय को हरा चारा खिलाएं। मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। पक्षियों के लिए छत पर पानी और अनाज रखें। चीटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें।


ये भी पढें-

Buddha Purnima 2022: घर में बुद्ध की प्रतिमा रखने से बनी रहती है सुख-शांति, जानिए और भी खास बातें


Surya Rashi Parivartan May 2022: सूर्य के राशि बदलते ही इन 4 राशि वालों के शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

Sun Transit 2022: 15 मई को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों के शुभ होंगे अच्छे दिन, मिलेगी सफलता

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम