Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर को भूलकर भी ये चीजें न दें गिफ्ट में, इनसे बढ़ती है निगेटिविटी

Published : Feb 14, 2022, 08:41 AM ISTUpdated : Feb 14, 2022, 08:46 AM IST
Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर को भूलकर भी ये चीजें न दें गिफ्ट में, इनसे बढ़ती है निगेटिविटी

सार

वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2022) पर प्रेमी जोड़े एक दूसरे को कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर देते हैं। ये उपहार उनके प्यार की निशानी होता है। इसलिए ये गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जो आपके मन की भावनाओं को व्यक्त कर सके। ऐसा भी कहा जाता है कि गिफ्ट देने से रिश्तों में मजबूती आती है। जिसे आप गिफ्ट दे रहे हैं, उसे भी अच्छा लगता है।

उज्जैन. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं ऐसी हैं, जिन्हें गिफ्ट में कभी भी नहीं देना चाहिए। इससे आपके रिश्तों पर नकारात्मक असर हो सकता है। अगर भूल से भी ये चीजें आप अपने लव पार्टनर को देंगे तो निकट भविष्य में आपका ब्रेकअप हो सकता है और पति-पत्नी में अलगाव की स्थिति बन सकती है। आगे जानिए उन गिफ्ट्स के बारे में जो वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2022) पर नहीं देना चाहिए…

1. वैलेंटाइन डे पर अक्सर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को ताजमहल का शो-पीस गिफ्ट करते हैं। ताजमहल से कई तरह की निगेटिव बातें भी जुड़ी हैं जो इसका नकारात्मक प्रभाव बढ़ाती हैं। ताजमहल को घर में रखने से निगेटिविटी बढ़ती है। इसका गिफ्ट में ताजमहल न दें तो बेहतर रहेगा।
2. लड़कियां वैलेंटाइन डे पर लड़कियां अपने लवर को कलात्मक चाकू या कटार भी उपहार भी देती हैं। इस प्रकार की धारदार चीजें भी निगेटिविटी बढ़ाती हैं। इसलिए भूलकर भी ऐसी चीजें अपने लव पार्टनर को न दें। इससे आपका रिश्ता खतरे में पढ़ सकता है।
3. आज-कल बाजार में बहुत ही कलात्मक लाइटर भी मिलते हैं। लड़कों में इस तरह की चीजों का काफी क्रेज होता है, इसलिए लड़कियां लाइटर देकर भी अपने पार्टनर को इम्प्रेस करना चाहती हैं। फेंगशुई के अनुसार, अपनी करीबी लोगों को लाइटर भूल से भी उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है।
3. कुछ प्रेमी जोड़े एक ही फील्ड में काम करते हैं और उसी फील्ड के अनुसार एक-दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। यह नहीं करना चाहिए, इससे व्यापार, कारोबार और नौकरी आदि में परेशानी उठानी पड़ सकती है। 
4. वास्तु में उपहार के रूप में पेन या घड़ी देना भी अशुभ माना जाता है। इससे भी रिश्तों में तकरार की स्थिति बन सकती है। हालांकि ये चीजों बहुत कॉमन गिफ्ट होती हैं, लेकिन फिर इन्हें देने से बचना चाहिए।
5. कुछ लोगों को डांस काफी पसंद होता है, इसलिए लोग उन्हें अक्सर नटराज की मूर्ति उपहार में देते हैं। देखा जाए तो नटराज भगवान शिव का रौद्र रूप है। इसलिए नटराज की मूर्ति भी अपने पार्टनर को ऊपहार में न दें।
6. फेंगशुई के अनुसार, यदि रूमाल गिफ्ट में दिया जाए तो देने वाले और लेने वाले दोनों पर इसका बुरा असर होता है। किसी शुभ अवसर पर किसी को कभी भी रूमाल या रूमाल से संबंधित किसी भी चीज को तोहफे मे ना दें। ऐसा करने से आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा आती है और आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। 


ये भी पढें...

Valentine's Day को और भी रोमांटिक बना रहा है ग्रहों का ये खास संयोग, लव लाइफ के लिए खास रहेगा ये दिन


Valentine's Day 2022: टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानिए इस साल कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ?


Valentine's Day 2022: एस्ट्रोलॉजी से जानिए, किन राशियों के लोग होते हैं मेड फॉर इच अदर, बनते हैं बेस्ट कपल


Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर को दें राशि अनुसार खास गिफ्ट, और भी ज्यादा मजबूत होगा आपका रिलेशन
 

PREV

Recommended Stories

सर्दियों में लड्डू गोपाल को कैसा भोग लगाए, कैसे वस्त्र पहनाएं? 5 नियम
Mesh Rashi Nature: कैसा होता है मेष राशि वालों का नेचर? जानें 10 रोचक फैक्ट्स