Vastu Tips For Prosperity: जेब में नहीं टिकता पैसा तो करें घर के मेन डोर से जुड़े ये उपाय, दूर होगी परेशानी

अक्सर लोगों की ये शिकायत रहती है कि वे कमाते तो बहुत है, लेकिन फिर उनके पास पैसा टिकता नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें वास्तु दोष (Vastu Dosh) भी एक है।

Manish Meharele | Published : Jun 9, 2022 12:24 PM IST

उज्जैन. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra )एक ऐसी विधा है, जिसमें छोटे-छोटे उपाय करने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके उपाय बहुत आसान भी हैं जो बहुत कम खर्च में अधिक परिणाम देते हैं। वास्तु के अनुसार (Vastu Tips), घर का मुख्य दरवाजा घर की सुख-समृद्धि के लिए बहुत खास होता है क्योंकि यहीं से पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है। अगर घर में कोई वास्तु दोष हो तो घर के मेन डोर पर छोटे-छोटी उपाय कर उस दोष का अशुभ परिणाम कम किया जा सकता है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ शुभ चीजों को रखने से परिवार में समृद्धि आती है। आगे जानिए इन शुभ चीजों के बारे में...

घर के मेन डोर पर लगाएं गणेशजी का चित्र
हिंदू धर्म में गणेशजी को प्रथम पूज्य माना गया है यानी किसी भी शुभ काम से पहले इनकी पूजा सबसे पहले की जाती है। अगर घर में कोई भी वास्तु दोष हो तो मुख्य दरवाजे के ऊपर भगवान श्रीगणेश का चित्र या टाइल्स इस प्रकार लगवाएं की उनकी पीठ बाहर की तरफ हो और मुख अंदर की ओर। ऐसा करने से आपकी घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं कर पाएगी और आपको हर काम में सफलता मिलने के योग भी बनेंगे।

दरवाजे के दोनों तरफ रखें शमी के पौधे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा शनिदेव से संबधित है। शमी को दो पौधे घर के मुख्य दरवाजे के दोनों और लगाएं और रोज इनमें पानी डाले। इससे आपका बुरा समय टल जाएगा और निगेटिविटी घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। रोज इन पौधों में पानी डालने से आपका गुड लक भी बढ़ता जाएगा। इसके प्रभाव से आपके घर में बरकत बनी रहेगी।

मेन डोर पर लगाएं तांबे का सूर्य
बाजार में सूर्यदेव की कई प्रतिमाएं अलग-अलग धातुओं में आसानी से मिल जाती है। इनमें से तांबे से निर्मित सूर्य प्रतिम लेकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगाएं। सूर्य ग्रहों का राजा है। आते-जाते समय सूर्य प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करें। इससे सभी ग्रहों के दोष दूर होंगे और घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी। ये उपाय आपकी हर परेशानी दूर कर सकता है।

ये शुभ चिह्न भी पहुंचाते हैं फायदा
वास्तु के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी के पैर की तस्वीर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से धन-दौलत और समृद्धि घर पर आती है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल स्वास्तिक बनाना भी शुभ होता है। 

ये भी पढ़ें-

Feng Shui Tips: ये 3 शो-पीस घर में रखने से दूर होता है बैड लक, खुल जाते हैं बंद किस्मत के दरवाजे!


Palmistry: आपकी हथेली पर भी है क्रॉस का निशान तो हो जाईए सावधान, जानिए इसके फायदे और नुकसान

किस्मत के धनी होते हैं वे लोग जिनके हाथों में होती हैं 6 उंगली, ये हर काम करते हैं अलग तरीके से

 

Share this article
click me!