Pradosh Vrat August 2022: 24 अगस्त को बुध प्रदोष पर करें ये 5 उपाय, महादेव करेंगे हर इच्छा पूरी

Published : Aug 24, 2022, 08:34 AM IST
Pradosh Vrat August 2022: 24 अगस्त को बुध प्रदोष पर करें ये 5 उपाय, महादेव  करेंगे हर इच्छा पूरी

सार

Pradosh Vrat August 2022: हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 अगस्त, बुधवार को होने इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा।   

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई व्रतों के बारे में बताया गया है। प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat August 2022) भी इनमें से एक है। ये व्रत हर महीने को दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस बार ये व्रत 24 अगस्त, बुधवार को किया जाएगा। बुधवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये बुध प्रदोष कहलाएगा। बुध प्रदोष पर अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर इच्छा पूरी हो सकती है। 

बुध प्रदोष के शुभ योग और मुहूर्त (Budh Pradosh 2022 Shubh Muhurat) 
पंचांग के अनुसार, बुधवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मांतग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी तिथि 24 अगस्त, बुधवार की सुबह 08.30 से शुरू होगी, जो 25 अगस्त की सुबह 10.37 तक रहेगी। चूंकि प्रदोष व्रत की पूजा शाम को की जाती है, इसलिए 24 अस्त को ही ये व्रत किया जाएगा। 

शुभ फल पाने के लिए ये उपाय करें (Budh Pradosh Ke Upay) 
1.
धर्म ग्रंथों में बुध प्रदोष का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद शिवजी के महामृत्युजंय मंत्र का जाप विधि-विधान से करें। इससे शिवजी प्रसन्न होकर हर इच्छा पूरी कर सकते हैं और सेहत से जुड़ी परेशानियां भी उस उपाय से दूर हो सकती हैं।
2. बुध प्रदोष पर शिवजी के मंदिर में जाएं और पहले वहां की साफ-सफाई करें। इसके बाद शिव-पार्वती की पूजा करें। दोनों के मंत्रों का जाप करें। शिवजी को बिल्व पत्र और देवी पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं। इससे आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
3. बुध प्रदोष पर शिवजी का अभिषेक पानी में काले तिल डालकर करें। काले तिल का उपयोग पितृ कर्म जैसे श्राद्ध आदि में किया जाता है, इससे पितृ प्रसन्न होते हैं। जब इन तिलों को जल में डालकर शिवजी का अभिषेक किया जाता है तो पितृ देवता अति प्रसन्न होते हैं हमें शुभ फल प्रदान करते हैं।
4. बुध प्रदोष पर दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को अनाज, भोजन, कपड़े, बर्तन व अन्य जरूरी चीजों का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
5. बुध प्रदोष पर किसी शिव मंदिर में नया ध्वज लगवाएं। इससे आपकी हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat August 2022: भाद्रपद का पहला बुध प्रदोष 24 अगस्त को, जानें तारीख, पूजा विधि, मुहूर्त और कथा

September 2022 Festival Calendar: सितंबर 2022 में किस दिन पड़ेगा कौन सा व्रत और त्योहार

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम