दीपावली पर इन 12 नामों से करें देवी लक्ष्मी की पूजा, पूरी हो सकती है हर मनोकामना

इस बार 14 नवंबर, शनिवार को दीपावली है। इस दिन मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनेक मंत्र, स्तुति और आरतियों की रचना की गई है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2020 3:19 AM IST / Updated: Nov 09 2020, 12:01 PM IST

उज्जैन. इस बार 14 नवंबर, शनिवार को दीपावली है। इस दिन मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनेक मंत्र, स्तुति और आरतियों की रचना की गई है। ऐसा ही एक स्त्रोत है लक्ष्मी द्वादशनाम स्तोत्रम् । इस स्त्रोत में देवी के 12 नाम बताए गए हैं। इस स्त्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं।

श्री लक्ष्मी द्वादशनाम स्तोत्रम्
ईश्वरीकमला लक्ष्मीश्चलाभूतिर्हरिप्रिया।
पद्मा पद्मालया सम्पद् रमा श्री: पद्मधारिणी।।
द्वादशैतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्य य: पठेत्।
स्थिरा लक्ष्मीर्भवेत्तस्य पुत्रदारादिभिस्सह।।

अर्थ - ईश्वरी, कमला, लक्ष्मी, चला, भूति, हरिप्रिया, पद्मा, पद्मालया, संपद्, रमा, श्री, पद्मधारिणी। इन 12 नामों से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाए तो स्थिर लक्ष्मी (धन) की प्राप्ति होती है।

1. ईश्वरी
भगवान विष्णु को देवों में श्रेष्ठ कहा गया है। वे ही ईश्वर हैं। उन्हीं की पत्नी होने से लक्ष्मीजी को ईश्वरी कहा गया है।

2. कमला
देवी लक्ष्मी का एक आसन कमल का फूल भी है। इसलिए इनका एक नाम कमला भी है।

3. लक्ष्मी
लक्ष्मी शब्द का अर्थ है- धन, संपत्ति, शोभा। ये भी इन्हीं के अधीन हैं। इसलिए ये भी इनका एक नाम है।

4. चला
देवी लक्ष्मी को चंचला कहा गया है यानी वे एक स्थान पर नहीं टिकतीं। इसलिए इनका एक नाम चला भी है।

5. भूति
भूति का अर्थ है वैभव और सुख। ये दोनों ही देवी लक्ष्मी के अधीन हैं। इसलिए लक्ष्मी को भूति भी कहा गया है।

6. हरिप्रिया
भगवान हरि यानी विष्णु की पत्नी होने से देवी लक्ष्मी का एक नाम हरिप्रिया भी प्रसिद्ध है।

7. पद्मा
पद्म कमल का ही एक नाम है। कमल का फूल देवी लक्ष्मी को प्रिय है, इसलिए इनका एक नाम ये भी है।

8. पद्मालया
इस शब्द का अर्थ है पद्म यानी कमल की देवी। पद्मालया का अर्थ है कमल पर विराजित होने वाली देवी।

9. सम्पद्
इसका अर्थ है धन-संपत्ति, संपदा-दौलत। ये सभी चीजें भी देवी लक्ष्मी के ही अधीन हैं।

10. रमा
रमा का अर्थ है सुंदर। देवी लक्ष्मी में ये सभी गुण विद्यमान हैं। इसलिए इन्हें रमा भी कहते हैं।

11. श्री
इसका अर्थ है- योग्य, शुभ, शोभा, कांति, सरस्वती। ये भी सभी देवी लक्ष्मी के ही गुण हैं।

12. पद्मधारिणी
हाथ में कमल का फूल होने से देवी लक्ष्मी का एक नाम पद्मधारिणी भी प्रसिद्ध है।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

जिसके पास धन न हो उसे मरा हुआ ही समझना चाहिए, जानिए किस ग्रंथ में क्या लिखा है लक्ष्मी के बारे में 

दिवाली: वैल्लूर के इस लक्ष्मी मंदिर में लगा है दुनिया के किसी भी मंदिर से ज्यादा सोना

दिवाली की रात करें एकाक्षी नारियल की पूजा, धन लाभ के लिए इसे तिजोरी में रखें

ये 10 काम करने वालों से रूठ जाती हैं देवी लक्ष्मी, ऐसे लोग जिंदगी भर बने रहेंगे गरीब

दीपावली से पहले घर से हटा दें ये 7 चीजें, इनसे बढ़ती है गरीबी और निगेटिविटी

 

Share this article
click me!