अमित शाह ने बताया, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 न्यासी होंगे, एक न्यासी दलित समाज से

Published : Feb 05, 2020, 01:28 PM ISTUpdated : Feb 05, 2020, 01:29 PM IST
अमित शाह ने बताया, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 न्यासी होंगे, एक न्यासी दलित समाज से

सार

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि "श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट में 15 न्यासी होंगे जिनमें से एक दलित समाज से होगा।

नई दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि "श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट में 15 न्यासी होंगे जिनमें से एक दलित समाज से होगा ।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में "श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में इस बाबत घोषणा की ।

गृह मंत्री शाह ने अपने ट्वीट में कहा 

गृह मंत्री शाह ने अपने ट्वीट में कहा, " श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिनमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा।" शाह ने बताया कि यह ट्रस्ट मंदिर से सम्बंधित हर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा और 67 एकड़ भूमि ट्रस्ट को हस्तांतरित की जायेगी।

करोड़ों लोगों  इंतजार शीघ्र ही समाप्त होगा

उन्होंने कहा, " मुझे पूर्ण विश्वास है कि करोड़ों लोगों का सदियों से जारी इंतजार शीघ्र ही समाप्त होगा और वे प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर उनके भव्य मंदिर में उनके दर्शन कर पाएँगे।" शाह ने कहा, "श्री राम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार आज भारत सरकार ने अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए अपनी कटिबद्धता दिखाते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।"

उन्होंने कहा कि आज का यह दिन समग्र भारत के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन है। शाह ने कहा "भारत की आस्था और अटूट श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री राम के मंदिर के संबंध में इस कदम के लिए मैं प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करता हूं । 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Agriculture News: साथी पोर्टल से बीज वितरण पारदर्शी, किसानों को मिलेगा असली और गुणवत्तापूर्ण बीज
Mahashivratri 2026: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना