शाहजहांपुर में 28 साल बाद पीड़िता को मिला न्याय, भाइयों ने मिलकर दिया था दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

यूपी के शाहजहांपुर में 12 साल की किशोरी से दो सगे भाइयों ने लगातार दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी 13 साल की उम्र में गर्भवती हुई और उसने एक बेटे को जन्म दिया। कोर्ट ने 28 साल बाद गैंगरेप के मामले में सुनवाई की है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 3, 2022 11:18 AM IST / Updated: Aug 03 2022, 05:00 PM IST

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के जिले शाहजहांपुर में 28 साल के बाद पीड़िता को न्याय मिला है। महज 12 साल की उम्र में युवती गैंगरेप का शिकार हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी घटना में अदालत के आदेश पर आरपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद हुए डीएनए टेस्टे में आरोपियों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटीव आई थी। इसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गैंगरेप के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी और उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के बड़े होने पर बच्चे ने अपने पिता का नाम मां से जानने की कोशिश को तो मां ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर डीएनए टेस्ट कराया था।

किशोरी 13 साल की उम्र में हो गई थी गर्भवती
जानकारी के अनुसार यह मामला थाना सदर बाजार इलाके का है, जहां करीब 28 साल पहले किशोरी अपनी बहन और बहनोई के घर में रहती थी। उसी मोहल्ले में रहने वाले नाकी हसन एक दिन उसके घर में घुस आया और उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके छोटे भाई गुड्डू ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस समय पीड़िता सिर्फ 12 साल की थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 13 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई थी और 1994 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद इस बच्चे को शाहाबाद क्षेत्र के उधमपुर गांव के एक व्यक्ति को दे दिया गया। वहीं दूसरी ओर उसके बहनोई का स्थानांतरण रामपुर जिले में हो गया और किशोरी भी उनके साथ चली गई।

बहनोई ने किशोरी की करा दी थी शादी
रामपुर में शिफ्ट होने के बाद बहनोई ने किशोरी की शादी गाजीपुर जिले के एक व्यक्ति के साथ करा दी लेकिन 10 साल बाद जब उसका पति को दुष्कर्म की घटना का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। उसके बाद महिला लखनऊ आकर रहने लगी। तब तक महिला का बच्चा भी बड़ा हो गया था। उसने अपने माता-पिता का नाम जानना चाहा तो उस व्यक्ति ने अपनी मां का नाम बता दिया। बच्चे की मुलाकात अपनी मां से हुई तो उसने पिता का नाम पूछा। इसके बाद मां ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया और आरोपी गुड्डू के डीएनए टेस्ट पॉजिटिव आई और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने मौत को लगाया गले, युवक ने मोबाइल पर कैद की पूरी घटना

Share this article
click me!