जमात में शामिल होने वाले लोगों की रिपोर्ट खतरनाक, 40 में से 34 लोग कोरोना पॉजिटिव

Published : Apr 03, 2020, 06:33 PM ISTUpdated : Apr 03, 2020, 06:34 PM IST
जमात में शामिल होने वाले लोगों की रिपोर्ट खतरनाक, 40 में से 34 लोग कोरोना पॉजिटिव

सार

तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 40 लोगों की रिपोर्ट आई है इसमें से 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस खतरनाक आंकड़े से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है

लखनऊ(Uttar Pradesh ). कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की रिपोर्ट खतरनाक होती जा रही है। शुक्रवार को जमात में शामिल होने वाले 40 लोगों की रिपोर्ट आई है इसमें से 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस खतरनाक आंकड़े से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। इन 34 पॉजिटिव लोगों की संख्या के साथ उत्तर प्रदेश में कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 162 हो गई है। 

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में 1 से 15 मार्च तक तब्लीगी जमात मरकज का जलसा था। यह इस्लामी शिक्षा का दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां हुए जलसे में देश के 11 राज्यों सहित इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से भी लोग आए हुए थे। यहां पर आने वालों की संख्या करीब 5 हजार थी। जलसा खत्म होने के बाद कुछ लोग तो लौट गए, लेकिन लॉकडाउन की वजह से करीब 2 हजार लोग तब्लीगी जमात मरकज में ही फंसे रह गए। लॉकडाउन के बाद यह इकट्ठा एक साथ रह रहे थे। तब्लीगी मरकज का कहना है कि इस दौरान उन्होंने कई बार प्रशासन को बताया कि उनके यहां करीब 2 हजार लोग रुके हुए हैं। कई लोगों को खांसी और जुखाम की भी शिकायत सामने आई। इसी दौरान दिल्ली में एक की मौत हो गई। जांच हुई तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित था और वहीं निजामुद्दीन में रह रहा था। तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस जमात में शिरकत करने वाले लोग देश भर के तमाम मस्जिद मदरसों में छिपे हुए थे। यूपी में भी इस तरह के 11 सौ से अधिक लोग चिन्हित किए गए हैं। जिसमे तकरीबन 700 से अधिक लोगों को क्वारंटाइन और आइसोलेट किया गया है।

 शुक्रवार को आई थी 40 लोगों की रिपोर्ट 
शुक्रवार को लखनऊ के किंग जार्ज में हुई 40 लोगों की जांच में 34 लोग कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। ये सभी दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इन आंकड़ों के बाद स्वास्थ्य विभाग के नींद उड़ी हुई है। अभी तक तकरीबन 500 जमातियों की रिपोर्ट नहीं आई है ऐसे में हालात की कल्पना करने से ही लोग दहशत में हैं। 

प्रदेश में अब तक 172 कोरोना पॉजिटिव 
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। इसमें से 47 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। लखनऊ में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 जिलों से ये मामले सामले आए हैं। अमित मोहन ने बताया कि कोरोना की टेस्टिंग के लिए कुल 3583 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 3264 नेगेटिव आए हैं और 172 मामले पॉजिटिव हैं।अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल होने वाले तबलीगी जमात के कुल 1203 लोगों को चिन्हित किया गया है। ये सभी लोग क्वारंटाइन में रखे गए हैं। वहीं जमात के 47 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट