राम की पैड़ी ग्राउंड में एक साथ 5 हजार लोग करेंगे योग, अयोध्या में कई संगठन चला रहे हैं जागरूकता अभियान

Published : Jun 19, 2022, 01:52 PM IST
राम की पैड़ी ग्राउंड में एक साथ 5 हजार लोग करेंगे योग, अयोध्या में कई संगठन चला रहे हैं जागरूकता अभियान

सार

अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर खास आयोजन की तैयारी जारी है। इस बीच जनपद के आधा दर्जन से अधिक संगठन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस बीच कई जगहों पर कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है। 

अनुराग शुक्ला 
अयोध्या:
राम नगरी में सरयू तट के करीब बनी राम की पैड़ी ग्राउंड पर आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक साथ 5 हजार से अधिक लोग योग करेंगे। इसके लिए जनपद में आधा दर्जन से अधिक संगठन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग इकट्ठा हो और कार्यक्रम को सफल हो। 21 जून को कार्यक्रम के पहले जगह- जगह पर योग कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो इसकी भी तैयारी है।

योग बहुत जल्द सिखने वाली चीज, लोग हो रहे जागरूक
कार्यक्रम के मुख्य भूमिका निभा रहे वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलश मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी के मुताबिक योग बहुत जल्द सीखने वाली चीज है। आज स्वस्थ जीवन के लिए लोग इसे करने के लिए ललायित हैं। उन्होंने कहा स्वस्थ होना है तो एक दैनिक दिनचर्या जरूरी है। भोजन रोज करें लेकिन कम करें। विवेक सृष्टि के अध्यक्ष योगाचार्य डॉक्टर चैतन्य के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के सामान्य पाठ्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना एवं आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करने को एक महान उद्देश्य बताया है। उन्होंने कहा भारत की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष में इस प्रकार का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक घटना है। हम भारतवासी इस विषय को लेकर अत्यंत गौरवान्वित एवं आह्लादित है कि भारत की प्राचीन विधा एवं परंपरा योग को आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्वीकार्यता प्राप्त हुई है ।

इन संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का उठाया है बीड़ा
कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका निभाने वाले आरएसएस के पदाधिकारी रवि तिवारी ने बताया कि इस वर्ष विवेक सृष्टि, नारी सशक्तिकरण योग संस्थान, रघुवर दयाल सेवा ट्रस्ट, वात्सल्य फाउंडेशन ,सपना फाउंडेशन, योग शिक्षा संस्थान ,श्री सत्य साईं सेवा संगठन, स्वामी विवेकानंद योग केंद्र ,सेवा भारती ,आरोग्य भारती ,विवेकानंद सेवा मंच एवं अन्य सहयोगी संस्थानों द्वारा जन जागरूकता अभियान को गांव-गांव घर-घर पहुंचाने का संकल्प लेकर बैठकों के माध्यम से संवाद का आयोजन 2 माह से किया जा रहा है।

बहराइच की इस बारात को देखकर सभी हुए हैरान, इस खास गाड़ी से दुल्हन को लेने पहुंचा दुल्हा

गोरखपुर में 'अग्निपथ' योजना के विरोध में पुलिस चौकी के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी, युवाओं का भड़का गुस्सा

'अग्निपथ' योजना के विरोध धरने पर बैठे जयंत चौधरी, कहा- विरोध जायज है लेकिन इसमें हिंसा की जगह नहीं होनी चाहिए

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Crime News: किशोरी ने अपनी ही बहन को जन्म दिया, आरोपी पिता को उम्रकैद
UP Weather Update: आज यूपी के किस शहर में ज्यादा गर्मी? नोएडा से प्रयागराज तक... जानें मौसम का हाल