यूपीः कोरोना के कारण अब तक 8 विधायकों की मौत,15 दिन में बीजेपी के अकेले 4 विधायकों की जा चुकी है जान

Published : May 07, 2021, 05:24 PM ISTUpdated : May 07, 2021, 05:32 PM IST
यूपीः कोरोना के कारण अब तक 8 विधायकों की मौत,15 दिन में बीजेपी के अकेले 4 विधायकों की जा चुकी है जान

सार

यूपी के पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह का कोरोना से निधन हो गया। वह गोंडा के नवाबगंज इलाके के रहने वाले थे। उनके निधन से सपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित सिंह पहले भी दो बार संक्रमित होने के बाद कोरोना को मात दे चुके थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है।

लखनऊ (Uttar Pradesh) ।  यूपी में कोरोना का संक्रमण विधायकों के लिए घाटक साबित हो रहा है।17 वीं विधानसभा के 8 विधायकों का निधन कोरोना की चपेट में आने के कारण हुआ है, जिसमें अकेले भाजपा के 15 दिन में 4 विधायकों की मौत शामिल हैं। इनमें रायबरेली के सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी, लखनऊ पश्चिम से भाजपा विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, औरैया सदर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर और बरेली के नवाबगंज से भाजपा के विधायक केसर सिंह गंगवार का नाम है, जो जिला पंचायत के चुनाव में बेहद सक्रिय थे।

 


स्मृति ईरानी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विधायक का निधन
रायबरेली के सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे। बता दें कि दल बहादुर कोरी पहली बार 1993 में विधायक बने थे। इसके बाद 1996 में दूसरी बार जीत हासिल करके वह राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में राज्य मंत्री बने। 2004 में दल बहादुर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि 2014 में वह फिर भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए थे। 2017 विधानसभा चुनाव में उन्होंने शानदार जीत हासिल की। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अमेठी में स्मृति ईरानी को जीताने में बड़ी भूमिका अदा की थी। यही कारण है कि स्मृति ईरानी के बेहद करीबी लोगों में दल बहादुर भी शामिल थे।

 

 

पूर्व मंत्री विनोद कुमार का निधन
यूपी के पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह का कोरोना से निधन हो गया। वह गोंडा के नवाबगंज इलाके के रहने वाले थे। उनके निधन से सपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित सिंह पहले भी दो बार संक्रमित होने के बाद कोरोना को मात दे चुके थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है।

अब तक 17वीं विधानसभा के 14 सदस्य नहीं रहे
प्रदेश में 17 वीं विधानसभा के सदस्य कमल रानी वरुण, घाटमपुर (कानपुर शहर), चेतन चौहान नौगावां सादात, (अमरोहा), जगन प्रसाद गर्ग आगरा सदर(आगरा), जन्मेजय सिंह देवरिया सदर(देवरिया), पारस नाथ यादव मल्हनी (जौनपुर), मथुरा प्रसाद पाल सिकन्दरा (कानपुर देहात),रमेश चंद्र दिवाकर औरैया सदर (औरैया), रामकुमार वर्मा पटेल निघासन (लखीमपुर खीरी) लोकेंद्र सिंह नूरपुर (बिजनौर), वीरेंद्र सिंह सिंह सिरोही बुलंदशहर सदर (बुलंदशहर) सुरेश कुमार श्रीवास्तव लखनऊ पश्चिम (लखनऊ), केसर सिंह गंगवार, नवाबगंज ( बरेली) और दल बहादुर कोरी, सलोन(रायबरेली) का निधन हो गया है। इनमें से कमल रानी वरुण, चेतन चौहान, जन्मेजय सिंह, पारसनाथ यादव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, केसर सिंह गंगवार, रमेश चंद्र दिवाकर व दल बहादुर कोरी का निधन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुआ है। स्वर्गीय कमल रानी वरुण व चेतन चौहान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। इनमें से नूरपुर के लोकेंद्र सिंह का निधन एक सड़क दुर्घटना में हुआ, जबकि वीरेंद्र सिंह सिरोही कैंसर से पीड़ित थे।  

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सहारनपुर: रात 2:30 बजे नंगे पांव निकली महिला, सुबह नहर में मिली नग्न लाश
अयोध्या में CM योगी ने महंत रामविलास वेदांती जी को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया नमन