हौसले को सलामः 8 माह की प्रग्नेंट ANM निभा रही फर्ज, हाइवे पर इस तरह कर रही ड्यूटी

Published : Apr 27, 2020, 02:36 PM IST
हौसले को सलामः 8 माह की प्रग्नेंट ANM निभा रही फर्ज, हाइवे पर इस तरह कर रही ड्यूटी

सार

एएनएम ने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि चार दिन और ड्यूटी कर लो उसके बाद दूसरी एएनएम की तैनाती हो जाएगी। लेकिन, वो कहती हैं कि उन्हें शिकायत किसी से नहीं है। हाईवे पर धूप में वह अपनी एक साथी के साथ तमाम लोगों को लगातार चेकअप कर रही हैं।

पीलीभीत (Uttar Pradesh) । इसे लापरवाही कहें या मजबूरी। कारण चाहे जो भी हो, लेकिन इस महिला के हौसले को सलाम। ऐसा इसलिए की ये महिला आठ माह की गर्भवती है। बावजूद इसके वो व्यक्तिगत परेशानियों को किनारे कर लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने और लोगों तक सहायता पहुंचाने में जुटी हुई है। पेशे से एएनएम यह महिला नेशनल हाइवे पर लगातार बाहर से आ रहे लोगों का चेकअप कर रही है। चिलचिलाती धूप में अपना फर्ज निभा रही है। इस महिला को देखकर हर किसी को सोचना पड़ रहा है।

यह है पूरा मामला
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा चौराहे पर तैनात एएनएम प्रीति 8 महीने से गर्भवती हैं। वह नेशनल हाईवे पर लगातार बाहर से आ रहे पैदल यात्रियों की जांच करने में जुटी हुई हैं। इस अवस्था में काम को लेकर प्रीति कहती हैं कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी शिद्दत से निभा रही हैं।

विभाग को दी है जानकारी
एएनएम प्रीति ने बताया कि डॉक्टर ने कहा कि चार दिन और ड्यूटी कर लो उसके बाद दूसरी एएनएम की तैनाती हो जाएगी। लेकिन, प्रीति साथ ही कहती हैं कि उन्हें शिकायत किसी से नहीं है। हाईवे पर धूप में प्रीति अपनी एक साथी के साथ तमाम लोगों को लगातार चेकअप कर रही हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल